
लॉरेंस के नाम से पप्पू यादव को धमकाने वाला दिल्ली से अरेस्ट, UAE में रह रही साली का सिम यूज कर बनाया प्लान
AajTak
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है. पूर्णिया पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने हाट थाने में FIR दर्ज कर जांच शुरू की थी. इस मामले में पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने बड़ा खुलासा किया है और दिल्ली से महेश पांडेय नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है.
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है. पूर्णिया पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने हाट थाने में FIR दर्ज कर जांच शुरू की थी. इस मामले में पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने बड़ा खुलासा किया है और दिल्ली से महेश पांडेय नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है.
पकड़े गए आरोपी ने अपना जुल्म कुबूल कर लिया है. आरोपी ने जिस मोबाइल और सिम का प्रयोग किया था उसे भी कब्जे में ले लिया गया है. पूर्णिया एसपी ने बताया कि महेश पांडेय का किसी गिरोह से कुछ लेना देना नहीं है, वह पहले भी बड़े नेताओ के यहां काम कर चुका है ओर जब इस बात की जानकारी मीडिया के माध्यम से महेश को मिली फिर उसने अपने UAE में रहने वाली साली के सीम से पूरा प्लान रचा. पूर्णिया एस पी ने बताया कि इस मामले में जल्द ही ओर भी खुलासे होंगे. उन्होंने कहा कि महेश पांडेय की गिरफ्तारी दिल्ली से की गई है.
धमकी मिलने के बाद मांगी थी सुरक्षा बता दें कि कुछ समय पहले पप्पू यादव ने लॉरेंस गैंग द्वारा सलमान खान को मिल रही धमकी को लेकर पोस्ट किया था. पोस्ट में उन्होंने लॉरेंस गैंग को चुनौती देते हुए उसके नेटवर्क को 24 घंटे में खत्म करने की बात कही थी. इसके बाद पप्पू यादव को धमकी मिली थी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










