
लॉन्च से पहले सामने आई iQOO Neo 7 की कीमत, इतने हजार का मिलेगा डिस्काउंट
AajTak
iQOO Neo 7 Price In India: अपर मिड रेंज बजट में iQOO अपना नया स्मार्टफोन कल यानी 16 फरवरी को लॉन्च करने वाला है. ब्रांड इस स्मार्टफोन में दमदार प्रोसेसर, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 5000mAh की बैटरी देगा. इतना ही नहीं ये फोन 120W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा. लॉन्च से पहले इसकी कीमत सामने आ गई है.
iQOO Neo 7 स्मार्टफोन 16 फरवरी को लॉन्च होने वाला है. लॉन्च से पहले इस स्मार्टफोन की कीमत और इस पर मिलने वाले ऑफर्स की डिटेल्स सामने आ गई है. वहीं फोन के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बहुत कुछ पहले से ही पता है. ये स्मार्टफोन Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. इस पर बैंक ऑफर और दूसरे बेनिफिट्स भी मिलेंगे.
स्मार्टफोन 30 हजार रुपये से कम की शुरुआती कीमत पर लॉन्च होगा. इसमें 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज का ऑप्शन दिया जाएगा. इसमें फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा. आइए जानते हैं फोन की कीमत और इस पर मिलने वाले ऑफर्स की डिटेल्स.
इंडिया टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक, ये स्मार्टफोन 30 हजार रुपये से कम की शुरुआती कीमत पर लॉन्च होगा. फोन के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये होगी.
वहीं इसका 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 34,999 रुपये में लॉन्च होगा. फोन पर 1500 रुपये का डिस्काउंट HDFC, ICICI और SBI कार्ड पर मिलेगा. इस पर 2000 रुपये का एक्सचेंज ऑफ भी मिलेगा.
iQOO Neo 7 के फीचर्स से जुड़ी कई लीक रिपोर्ट्स आ चुकी हैं. कंपनी ने कुछ इसके कई फीचर्स को टीजर के जरिए बता दिया है. इसमें 6.78-inch का AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट रिपोर्ट के साथ आएगा.
इसमें MediaTek Dimensity 8200 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो 12GB तक RAM के साथ आएगा. स्मार्टफोन में 256GB तक स्टोरेज ऑप्शन मिल सकता है. हैंडसेट Android 13 पर बेस्ड Fun Touch OS पर काम करेगा.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










