
लेह हिंसा के बाद सोनम वांगचुक पर केंद्र का बड़ा एक्शन, NGO का विदेश से फंडिंग लेने वाला लाइसेंस कैंसिल
AajTak
गृह मंत्रालय ने पाया कि संस्था ने विदेशी और स्थानीय योगदान का गलत इस्तेमाल किया, लेखा विवरण सही नहीं दिया और FCRA नियमों का उल्लंघन किया. 20 अगस्त को शो कॉज नोटिस जारी हुआ था, जिसका जवाब 19 सितंबर को मिला. यह कदम विदेशी योगदान के दुरुपयोग को रोकने के लिए उठाया गया.
गृह मंत्रालय ने स्टूडेंट्स एजुकेशनल एंड कल्चरल मूवमेंट ऑफ लद्दाख (SECMOL) का FCRA लाइसेंस रद्द कर दिया है. यह संस्था जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से जुड़ी है. रद्द करने का कारण FCRA नियमों के कई उल्लंघन बताए गए हैं.
SECMOL को सांस्कृतिक और शैक्षणिक कार्यक्रमों के लिए विदेशी योगदान प्राप्त करने के लिए पंजीकृत किया गया था. 20 अगस्त 2025 को शो कॉज नोटिस जारी किया गया और 10 सितंबर को अनुस्मारक भेजा गया. संस्था ने 19 सितंबर को जवाब दिया.
यह भी पढ़ें: 'मुझे बलि का बकरा बनाया', बोले सोनम वांगचुक, लेह हिंसा के लिए सरकार ने ठहराया था जिम्मेदार
SECMOL को सांस्कृतिक और शैक्षणिक कार्यक्रमों के लिए विदेशी योगदान प्राप्त करने की अनुमति थी. संस्था को रजिस्ट्रिशेन सर्टिफिकेट नंबर 152710012R जारी किया गया था. इसके तहत विदेशी डोनेशन को स्वीकार करना वैध था.
गृह मंत्रालय ने NGO को भेजा था नोटिस
गृह मंत्रालय ने पाया कि संस्था ने FCRA और संबंधित नियमों का कई बार उल्लंघन किया गया. इसके चलते मंत्रालय ने 20 अगस्त 2025 को शो कॉज नोटिस जारी किया, जिसमें संस्था से पूछा गया कि क्यों उसका FCRA लाइसेंस रद्द नहीं किया जाना चाहिए. 10 सितंबर को इस नोटिस की याद दिलाई गई. SECMOL ने 19 सितंबर को अपना जवाब पेश किया.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










