
लेफ्ट, TMC और कांग्रेस... उपचुनाव नतीजों में किस दल के लिए क्या वॉर्निंग मैसेज
AajTak
चार राज्यों की पांच सीटों के उपचुनाव नतीजों में हर दल के लिए कुछ ना कुछ वॉर्निंग मैसेज है. पश्चिम बंगाल में टीएमसी, पंजाब और गुजरात में आम आदमी पार्टी ने अपनी सीट पर कब्जा बरकरार रखा, लेकिन इन दोनों दलों के लिए भी नतीजे टेंशन बढ़ाने वाले हैं.
चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों के लिए 20 जून को उपचुनाव हुए थे. इन विधानसभा सीटों के उपचुनाव नतीजे 23 जून को आए. इस उपचुनाव में गुजरात की दो सीटों में से एक सीट सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और एक आम आदमी पार्टी ने जीती. पंजाब में आम आदमी पार्टी अपनी सीट बचाने में सफल रही, वहीं पश्चिम बंगाल में भी तृणमूल कांग्रेस ने भी कालीगंज सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा. केरल में सत्ताधारी लेफ्ट को मात मिली. उपचुनाव नतीजों में लेफ्ट से लेकर टीएमसी और कांग्रेस तक, हर दल के लिए कुछ ना कुछ वॉर्निंग मैसेज है.
उपचुनाव नतीजों में हर दल के लिए वॉर्निंग मैसेज
उपचुनाव नतीजों में हर दल के लिए वॉर्निंग मैसेज है. गुजरात की सत्ता पर काबिज बीजेपी कड़ी सीट जीतने में सफल रही. पार्टी ने कभी केशुभाई पटेल का गढ़ रही विसावदर सीट पर भी पूरी ताकत झोंक दी. बीजेपी उम्मीदवार के नामांकन में खुद मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी पहुंचे, लेकिन जीत की कौन कहे हार का अंतर विधानसभा चुनाव के मुकाबले और बढ़ गया. बीजेपी इस सीट पर 2007 के गुजरात चुनाव के बाद से ही कमल खिलाने में असफल रही है.
लुधियाना वेस्ट के नतीजों में AAP के लिए क्या
लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट के उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के संजीव अरोड़ा विजयी रहे. आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार की जीत का अंतर भी बढ़ा, लेकिन फिर भी पार्टी को मिले कुल वोट चुनाव के मुकाबले कम ही रहे. विधानसभा चुनाव में इस सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरप्रीत बस्सी गोगी को 40 हजार 443 वोट मिले थे. उपचुनाव में सत्ताधारी दल के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को 35 हजार 144 वोट मिले. आम आदमी पार्टी की जीत के अंतर से करीब-करीब दोगुने वोट बीजेपी उम्मीदवार जीवन गुप्ता को मिले.
पश्चिम बंगाल में जीती टीएमसी, लेकिन बढ़ी टेंशन

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.








