लीबिया की कैद से 9 भारतीय नाविक रिहा, कैमरून के शिप क्रैश के बाद हुए थे गिरफ्तार
AajTak
ये सभी नाविक कैमरून के माया -1 शिप पर चालक दल का हिस्सा थे. ये जहाज ग्रीक कंपनी मैसर्स रेडविंग्स शिपिंग एसए का था और लीबिया के जांजौर क्षेत्र के पास जमींदोज हो गया था. घटना के बाद, ज़ाविया शहर में अल माया पोर्ट के पास स्थित एक स्थानीय सशस्त्र समूह अज़ ज़ाविया ने चालक दल को हिरासत में ले लिया था.
लीबिया के एक विद्रोही समूह ने जनवरी से हिरासत में रखे गए नौ भारतीय नाविकों को रिहा कर दिया है. ये सभी नाविक कैमरून के माया -1 शिप पर चालक दल का हिस्सा थे. ये जहाज ग्रीक कंपनी मैसर्स रेडविंग्स शिपिंग एसए का था और लीबिया के जांजौर क्षेत्र के पास जमींदोज हो गया था. घटना के बाद, ज़ाविया शहर में अल माया पोर्ट के पास स्थित एक स्थानीय सशस्त्र समूह अज़ ज़ाविया ने चालक दल को हिरासत में ले लिया था.
इन नाविकों की रिहाई का श्रेय दो प्रमुख व्यक्तियों के प्रयासों को दिया जा रहा है. इनमें बेंगाजी में इंडियन इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल तबस्सुम मंसूर और ट्यूनीशिया में भारत के राजदूत नगुलखम जथोम गंगटे शामिल हैं. राजदूत गंगटे ने बताया कि त्रिपोली के पिछले प्रयासों के परिणामस्वरूप हमें कोई सफलतना नहीं मिल सकी थी, जिससे मंसूर ने इसमें मदद की. मंसूर का योगदान, विशेष रूप से प्रतिनिधि सभा में उनके संबंध, नाविकों की रिहाई को सुविधाजनक बनाने में महत्वपूर्ण थे.
बता दें कि लीबिया में भारतीय नागरिकों के कल्याण के लिए अपने समर्पण के लिए पहचानी जाने वाली तबस्सुम मंसूर ने विद्रोही समूह के साथ बातचीत का जुगाड़ करने के लिए अपने व्यापक नेटवर्क का इस्तेमाल किया. इसी के चलते विद्रोही समहू से बातचीत हो सकी और उन्हें इन नाविकों को रिहा करने के लिए मनाया गया. रिहाई के बाद सभी नाविक अपने घर लौट रहे हैं, जहां महीनों से उनके परिजन इनका इंतजार कर रहे हैं.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











