
लिस्टिंग पर LIC IPO से निवेशकों को क्यों हुआ नुकसान? अब आया सरकार का बयान
AajTak
सरकार का कहना है कि बाजार में उतार-चढ़ाव की वजह से निवेशकों को नुकसान उठाना पड़ा है. डिपार्टमेंट ऑफ इनवेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट (DIPAM) के सेक्रेटरी तुहिन कांत पांडेय ने कहा कि मार्केट की अनिश्चितता इस शेयर की कमजोर लिस्टिंग की वजह है.
भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के IPO ने निवेशकों को झटका दिया है. इस आईपीओ में बड़े पैमाने पर पॉलिसीहोल्डर्स ने भी पैसे लगाए थे, और उन्हें उम्मीद थी कि मोटी कमाई होगी. लेकिन सभी को नुकसान उठाना पड़ा है. यही नहीं, पहली बार किसी आईपीओ में पैसे लगाने वालों की भी इसमें अच्छी-खासी तादाद थी. IPO लिस्टिंग के वक्त नुकसान से निवेशक घबराए हुए हैं. वो जानना चाह रहे हैं कि अब क्या करें, क्या नुकसान में शेयर बेचकर निकल जाएं, या फिर इंतजार करें? हाालांकि LIC कंपनी पर देश के लोगों का मजबूत भरोसा है. ऐसे में IPO से हुए नुकसान को वो समझ नहीं पा रहे हैं.
नुकसान के बाजार जिम्मेदार
सरकार की भी कोशिश थी कि इस आईपीओ से लोगों का पैसा बने, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है. सरकार ने LIC के शेयरों की कमजोर लिस्टिंग के लिए शेयर बाजार को जिम्मेदार ठहराया है. सरकार का कहना है कि बाजार में उतार-चढ़ाव की वजह से निवेशकों को नुकसान उठाना पड़ा है.
डिपार्टमेंट ऑफ इनवेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट (DIPAM) के सेक्रेटरी तुहिन कांत पांडेय ने कहा कि मार्केट की अनिश्चितता इस शेयर की कमजोर लिस्टिंग की वजह है. सरकार की ओर से निवेशकों को एलआईसी के शेयरों को लंबे समय तक रखने की सलाह दी गई है. उन्होंने बताया कि पॉलिसीहोल्डर्स, रिटेल इनवेस्टर्स और एंप्लॉयीज को डिस्काउंट में शेयर मिला है, इसलिए उन्हें कम नुकसान हुआ है. कंपनी ने 949 रुपये प्रति शेयर के भाव पर इनवेस्टर्स को शेयर अलॉट किए.
आगे तेजी की संभावना
वहीं मंगलवार को लिस्टिंग के मौके पर एलआईसी के चेयरमैन एम आर कुमार ने कहा था कि एलआईसी के शेयर को अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा. बाजार में अभी गिरावट है, लेकिन आगे LIC के शेयरों में तेजी देखने को मिलेगी. मुझे इस शेयर में कमजोरी बने रहने की कोई वजह दिखाई नहीं देती.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










