
लिव-इन रिलेशन और 3 बार अबॉर्शन... हीरोइन बनने की तमन्ना लेकर आई लड़की से रिसॉर्ट-होटलों में बनाए संबंध; FIR में फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर ये आरोप
AajTak
Film Director Sanoj Mishra Case: सनोज मिश्रा पर आरोप है कि उन्होंने झांसी की एक युवती को फिल्मों में काम दिलाने का लालच देकर उसका चार साल तक शारीरिक शोषण किया, तीन बार जबरन गर्भपात कराया और धमकियां भी दीं.
महाकुंभ मेले में वायरल गर्ल मोनालिसा को फिल्म में काम का ऑफर देने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने रेप के एक मामले में गिरफ्तार किया है. दिल्ली हाई कोर्ट से जमानत खारिज होने के बाद नबी करीम थाना पुलिस ने रविवार को उन्हें यूपी के गाजियाबाद से पकड़ा है.
सनोज पर आरोप है कि उन्होंने झांसी की एक युवती को फिल्मों में काम दिलाने का लालच देकर उसका चार साल तक शारीरिक शोषण किया, तीन बार जबरन गर्भपात कराया और धमकियां भी दीं.
पीड़िता के मुताबिक, उसकी मुलाकात सनोज मिश्रा से 2020 में टिकटॉक और इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी. उस समय वह झांसी में रहती थी. बातचीत के बाद 17 जून 2021 को सनोज ने उसे झांसी रेलवे स्टेशन पर बुलाया. मिलने से इनकार करने पर आत्महत्या की धमकी दी. अगले दिन, 18 जून 2021 को फिर धमकी देकर उसे बुलाया और एक रिसॉर्ट में ले जाकर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया.
पीड़िता का कहना है कि सनोज ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बनाए और उन्हें सार्वजनिक करने की धमकी दी.
FIR के अनुसार, सनोज ने शादी का झांसा देकर कई बार अलग-अलग जगहों पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. फिल्मों में काम का लालच देकर वह उसे मुंबई ले गया, जहां दोनों लिव-इन में रहे. वहां भी शोषण और मारपीट जारी रही.
पीड़िता का आरोप है कि सनोज ने तीन बार उसका गर्भपात कराया. फरवरी 2025 में सनोज ने उसे छोड़ दिया और धमकी दी कि शिकायत करने पर उसकी तस्वीरें और वीडियो वायरल कर देगा.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










