
लिव-इन पार्टनर के लिए बेटी 'कुर्बान'... 3 साल की मासूम को पहले चौपाटी पर घुमाया, फिर गोद में सुलाया और झील में फेंक आई मां
AajTak
Ajmer daughter Murder Case: अंजलि उर्फ प्रिया सिंह यूपी के बनारस में अपने पति को छोड़कर अजमेर के एक होटल में नौकरी करने लगी थी. इसी बीच अंकलेश गुप्ता संग उसके प्रेम संबंध बन गए. दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे. अंजलि की 3 साल की बेटी को लेकर पार्टनर ताने मारता था. इससे तंग आकर कलयुगी मां अपनी बेटी को झील में फेंक आई.
राजस्थान की अजमेर पुलिस ने एक ऐसी क्रूर मां को गिरफ्तार किया है, जिसने अपनी तीन साल की बेटी को आनासागर झील में फेंककर उसकी हत्या कर दी. कलयुगी मां की करतूत देखिए कि उसने हत्या से पहले मासूम बेटी को चौपार्टी पर खूब खिलाया-पिलाया और फिर अपनी गोद में सुलाया, जब मासूम की नींद लग गई तो उसे झील में फेंक दिया. पुलिस ने हत्यारी मां को हिरासत में ले लिया है. आरोपी महिला वह अपने प्रेमी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहती थी, जो एक होटल में कर्मचारी है.
पुलिस अधिकारी रुद्र शर्मा ने बताया कि मंगलवार देर रात करीब 4 बजे बजरंगगढ़ चौराहे के पास एक महिला और पुरुष को संदिग्ध हालत में देखकर पुलिस ने पूछताछ के लिए रोका. महिला ने पुलिस को गुमराह करते हुए कहा कि उसकी तीन साल की बेटी गुम हो गई है और वे दोनों उसे ढूंढ रहे हैं.
पुलिस ने दोनों को साथ लेकर अभय कमांड सेंटर से सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें पता चला कि मंगलवार रात 10 बजे से 1:30 बजे तक बच्ची महिला के साथ थी. संदेह होने पर सीसीटीवी फुटेज दोबारा जांचे गए, जिसमें सामने आया कि महिला पुरानी आनासागर चौपाटी पर गई थी. वहां उसने रात डेढ़ बजे के बाद, जहां रेलिंग हटी हुई थी, अपनी बेटी को धक्का दे दिया.
पूछताछ में पता चला कि आरोपी महिला का नाम अंजलि उर्फ प्रिया सिंह है और वह उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के सकुलपुरा की रहने वाली है. आरोपी मां ने अपना अपराध कबूल कर लिया है. उसके साथ प्रेमी अंकलेश गुप्ता भी था, जिसे अंजलि ने वारदात के बाद रात 2 बजे फोन करके बुलाया था. दोनों ही उत्तर प्रदेश के निवासी हैं.
अंजलि ने अपने पति को छोड़ दिया था. पुलिस के अनुसार, वाराणसी में अंजलि के पति ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस ने बताया कि अंजलि का अपने पति से मनमुटाव होने के बाद वह अलग हो गई और होटल में नौकरी करने लगी. वहां एक कर्मचारी अकलेश गुप्ता से उसका प्रेम प्रसंग शुरू हुआ. वह अपनी तीन साल की बेटी को लेकर प्रेमी के साथ लिव-इन में रहने लगी.
लिव इन पार्टनर अंकलेश बेटी को लेकर ताने मारता था, जिससे तंग आकर अंजलि ने मासूम से छुटकारा पाने का फैसला किया. मंगलवार शाम वह बेटी को आनासागर चौपाटी ले गई, जहां उसे खाना खिलाकर घुमाया. बच्ची थककर सो गई, तब अंजलि ने उसे झील में फेंक दिया.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








