
लिफ्ट देने के बहाने चलती कार में युवती से गैंगरेप, 24 घंटे में पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन
AajTak
ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर में सिडकुल में काम करने वाली एक युवती के साथ चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. घटना में इस्तेमाल कार भी बरामद की गई है.
ऊधम सिंह नगर जनपद में एक सनसनीखेज वारदात ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है. रुद्रपुर क्षेत्र में सिडकुल में काम करने वाली एक युवती के साथ लिफ्ट देने के नाम पर चलती कार में गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई की और 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
मामला ऊधम सिंह नगर जनपद मुख्यालय रुद्रपुर का है. पीड़ित युवती ने ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह अपनी ड्यूटी पर जाने के लिए खड़ी थी. इसी दौरान दो युवक उसके पास आए और कंपनी छोड़ने की बात कहकर उसे कार में बैठा लिया. युवती ने भरोसा कर लिया और कार में बैठ गई.
युवती से गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसे सिडकुल स्थित कंपनी में न ले जाकर रास्ते में चलती कार में ही उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने लगे. वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों युवक उसे सिडकुल इलाके में छोड़कर फरार हो गए. पीड़िता किसी तरह थाने पहुंची और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी.
गैंगरेप की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. ट्रांजिट कैंप कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और तुरंत जांच शुरू कर दी. पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य जानकारियों के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान कर ली.
जिले के एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीमों का गठन किया गया था. जांच के दौरान आरोपी राहुल दास और फुरकान को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने राहुल दास के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई औरा कार भी बरामद की है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









