
लिफ्ट के बहाने महिला को बाइक पर बिठाया, गहने लूटे और पानी में डुबाकर कर दी हत्या, एक हफ्ते बाद खुला राज
AajTak
केरल में एक सप्ताह पहले हुई एक हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है. महिला की लाश ऐसे नदी में मिली थी जिसमें घुटने भर पानी था. इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने के बाद पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि लिफ्ट देने के बहाने महिला से लूटपाट की गई और फिर उसे पानी में डुबाकर उसकी हत्या कर दी.
केरल में बीते सप्ताह नदी में एक महिला के शव मिलने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है. पुलिस ने रविवार को कहा कि 26 साल की जिस महिला की लाश बीते सप्ताह पेराम्बरा के एक नदी में मिली थी उसकी हत्या लूट के दौरान की गई थी. अधिकारी ने बताया कि मूल रूप से मलप्पुरम के रहने वाले आरोपी को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हिरासत में ले लिया गया है.
पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई
दरअसल पेरम्बरा की रहने वाली अनु नाम की महिला का शव ऐसे नदी में पाया गया था, जिसमें केवल घुटने तक पानी था. उसकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण डूबना बताया गया था और यह भी कहा गया था कि उसके शरीर पर चोट के निशान थे. उसके सोने के गहने भी गायब थे.
जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान की गई और जैसे ही मलप्पुरम जिले में पुलिस उसके घर पहुंची, आरोपी ने भागने का प्रयास किया जिसे पकड़ने में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया.
पुलिस ने कहा, 'वह एक हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ लगभग 50 ऐसे मामले दर्ज हैं, उसने एक बाइक चुराई थी और अगली चोरी की तैयारी कर रहा था. आरोपी ने बस के लिए इंतजार कर रही उस महिला को लिफ्ट दी थी.'
पुलिस ने कहा, 'रास्ते में,आरोपी ने एक सुनसान जगह पर बाइक रोकी और उसके पहने हुए गहने छीनने की कोशिश करने लगा. हमें संदेह है कि उसने उसे पानी में डुबो दिया और सोने के गहने लेकर भागने से पहले उसे मार डाला.' पुलिस ने लूटे हुए सोने के आभूषण मलप्पुरम के कोंडोट्टी में एक दुकान से बरामद किए हैं.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










