
लाहौर में 'लड़की का उत्पीड़न', पाकिस्तान में मचा बवाल
BBC
लाहौर में मीनार-ए-पाकिस्तान पर सैकड़ों लोगों द्वारा एक महिला के उत्पीड़न का वीडियो सामने आया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की राजधानी लाहौर में मीनार-ए-पाकिस्तान पर सैकड़ों लोगों द्वारा एक महिला के उत्पीड़न का वीडियो सामने आया है जिस पर पूरे देश में आक्रोश व्यक्त किया जा रहा है. मंगलवार को सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो के बाद, एक बार फिर इस बात पर बहस शुरू हो गई है कि क्या पाकिस्तान के बड़े शहरों में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं. लाहौर पुलिस ने 'सख़्त धाराओं' में मुक़दमा दर्ज करके जाँच शुरू कर दी है जिसमें वीडियो क्लिप की मदद से अभियुक्तों की पहचान की जाएगी. डिजिटल मीडिया के लिए मुख्यमंत्री के सलाहकार अज़हर मशवानी ने कहा है कि पुलिस आशुरा (मोहर्रम के मौक़े पर होने वाले प्रोग्राम) ड्यूटी पर होने के बावजूद अभियुक्तों की गिरफ़्तारी के लिए वीडियो और सीसीटीवी फ़ुटेज की जाँच कर रही है. उन्होंने बताया कि "एफ़आईआर में गंभीर और ग़ैर-ज़मानती अपराधों की धाराएं जोड़ दी गई हैं." पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस यानी 14 अगस्त के दिन लाहौर में हुई इस घटना के वायरल वीडियो में साफ़ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह तीन से चार सौ लोगों की भीड़ लड़की पर हमलावर होती है और उसका उत्पीड़न करती है.More Related News













