किंग चार्ल्स के भाई एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर सार्वजनिक पद के दुरुपयोग के शक में गिरफ़्तार, अब तक क्या-क्या पता है?
BBC
यह घटनाक्रम तब सामने आया है जब टेम्स वैली पुलिस ने कहा कि वह पूर्व प्रिंस की ओर से यौन अपराधी जेफ़री एपस्टीन के साथ कथित रूप से गोपनीय जानकारी साझा किए जाने की शिकायत की जांच कर रही है.
ब्रिटेन के किंग चार्ल्स के भाई एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर को सार्वजनिक पद के दुरुपयोग के शक में गिरफ़्तार कर लिया गया है.
आज सुबह इंग्लैंड के नॉरफ़ॉक स्थित सैंड्रिंघम एस्टेट में कारों के पहुंचने की तस्वीरें सामने आई हैं.
यह घटनाक्रम तब सामने आया है जब टेम्स वैली पुलिस ने कहा कि वह पूर्व प्रिंस की ओर से यौन अपराधी जेफ़री एपस्टीन के साथ कथित रूप से गोपनीय जानकारी साझा किए जाने की शिकायत की जांच कर रही है.
एंड्रयू ने किसी भी तरह के गलत काम से लगातार और पूरी दृढ़ता के साथ इनकार किया है.
पिछले साल ही वो 'प्रिंस' का ख़िताब खो चुके थे. उन्हें विंडसर के महल रॉयल लॉज को भी छोड़ना पड़ा था.
फ़िलहाल यह साफ़ नहीं है कि उन्हें किस पुलिस फोर्स ने और कहां से गिरफ़्तार किया है.
लेकिन आज सुबह नॉरफोक के सैंड्रिंघम में कुछ वाहन देखे गए. यहां वो विंडसर स्थित अपना घर छोड़ने के बाद रह रहे थे.