
भारत-पाकिस्तान के मैच पर क्या कह रहे हैं पूर्व क्रिकेटर्स? किसका पलड़ा भारी
BBC
जानकार कहते हैं कि कागजों पर और वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड के मामले में भारतीय टीम भले ही पाकिस्तान पर भारी पड़ती नज़र आती हो, लेकिन पाकिस्तान के पास भी कई खिलाड़ी हैं जो कभी भी पासा पलटने में सक्षम हैं.
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 को ग्रुप ए के मुकाबले में रविवार को भारत और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने होंगी.
हालांकि, श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाने वाला यह मुकाबला बीते एक महीने से चर्चा में बना हुआ है.
पहले ना और तमाम कयासों के बाद आख़िरकार पाकिस्तान सरकार ने यू-टर्न लिया और अपनी टीम को पाकिस्तान के ख़िलाफ़ वर्ल्ड कप के लीग मुक़ाबले में खेलने की परमिशन दे दी.
ये बात भी सच है कि पहलगाम हमले के बाद जब एशिया कप में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने थीं तब दोनों टीमों की टक्कर से ज़्यादा चर्चा दोनों देशों के खराब संबंधों की हुई.
फिर चाहे 'नो हैंडसेक' हो या फिर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का वो बयान कि 'भारत और पाकिस्तान में अब कोई राइवलरी नहीं' ने मैच के नतीजे से अधिक सुर्खियां बटोरी.
भले ही कप्तान सूर्यकुमार यादव या टीम इंडिया का प्रबंधन पाकिस्तान को 'बराबरी' की टीम नहीं मानता हो लेकिन बहुत बड़ी तादाद में दोनों देशों के दर्शक अब भी मैदान पर इन दोनों टीमों का मुक़ाबला देखने के लिए जुटते हैं और ब्रॉडकास्टर्स भी इस 'ग्रेट राइवलरी' को भुनाने में कोर-कसर नहीं छोड़ते.
बीबीसी हिन्दी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें













