
इसराइली शहर में दो भारतीय कामगारों पर 'नस्लीय हमले' के बाद इसराइल ने क्या कहा, जानें पूरा मामला
BBC
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कम से कम दो लोगों पर हमलावरों के एक समूह ने हमला किया. यह घटना किसी सार्वजनिक पार्क में होती दिखाई दे रही है.
इसराइली शहर एश्केलोन में दो भारतीय श्रमिकों पर हमला करने वालों को गिरफ़्तार कर लिया गया है.
भारत में इसराइल के दूतावास ने कहा है कि हमले को अंजाम देने वालों को पकड़ लिया गया है और जल्द ही उनके ख़िलाफ़ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
इसराइली मीडिया की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय श्रमिकों को एश्केलोन शहर में पीटा गया.
इस रिपोर्ट में 'भारतीय श्रमिकों पर हमले को जानबूझ कर किया गया नस्लीय हमला बताया गया है.'
इसराइल का दक्षिणी शहर एश्केलोन तेल अवीव से 50 किलोमीटर दूर और ग़ज़ा के नज़दीक है.
इसराइली ब्रॉडकास्टर केएएन ने एक वीडियो जारी कर घटना के बारे में जानकारी दी और इसे 'नफ़रत से भरा नस्लीय हमला' बताया.
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कम से कम दो लोगों पर हमलावरों के एक समूह ने हमला किया. यह घटना किसी सार्वजनिक पार्क में होती दिखाई दे रही है.













