
लाल किला ब्लास्ट से पहले वजीरपुर इलाके में पहुंचा था आतंकी उमर... NIA की जांच में मूवमेंट का खुलासा
AajTak
लाल किला ब्लास्ट की जांच हर दिन नए मोड़ ले रही है. इसी कड़ी में NIA और दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ की टीम नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली के वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया पहुंची, जहां ब्लास्ट से पहले मुख्य आरोपी उमर मोहम्मद कुछ देर के लिए रुका था. सीसीटीवी फुटेज की जांच और चाय स्टॉल संचालक से पूछताछ के बाद भी अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि उमर यहां किससे मिलने आया था और उसका मकसद क्या था.
लाल किला ब्लास्ट की जांच आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और दिल्ली पुलिस का स्पेशल स्टाफ आज शनिवार को नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली के वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया पहुंचा. जांच एजेंसियों को पता चला है कि ब्लास्ट से पहले मुख्य संदिग्ध आतंकी प्रोफेसर उमर मोहम्मद इसी इलाके में आया था. अब सवाल यह है कि आखिर वह यहां किससे मिलने आया था और उसका उद्देश्य क्या था?
जांच अधिकारियों ने कहा कि उमर अपनी गाड़ी से वजीरपुर पहुंचा और एक टी-स्टॉल पर करीब 10 से 15 मिनट रुका था, लेकिन उसने न तो चाय पी और न ही कोई सामान खरीदा. थोड़ी देर खड़े रहने के बाद वह बिना कुछ बोले वापस चला गया. यह व्यवहार पुलिस को संदिग्ध लगा है- ब्लास्ट की घटना के बाद उसकी हर लोकेशन और हर मूवमेंट बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है.
यह भी पढ़ें: कश्मीर का 'टिकिंग टाइम बम' वाला डॉक्टर दिल्ली ब्लास्ट के बाद लापता, आतंकी उमर भी साथ कर चुका था काम
NIA और स्पेशल स्टाफ ने इंडस्ट्रियल एरिया के कई CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली है. जिस टी-स्टॉल पर उमर कुछ देर खड़ा रहा, वहां मौजूद दुकान संचालक प्रदीप कुमार से भी पूछताछ की गई. प्रदीप ने कहा कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि यहां कौन खड़ा है. उन्होंने जांच एजेंसी को दुकान से जुड़ी हर जानकारी उपलब्ध कराई. दुकान संचालक प्रदीप कुमार ने कहा कि हमें शुरू में कुछ पता ही नहीं चला कि वह कौन है.
यह भी पढ़ें: 'दिल्ली ब्लास्ट के आतंकी उमर को दी थी ट्रेनिंग...', कश्मीर के डॉक्टर निसार कहां हैं? टेरर से जुड़ रहे तार

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.








