
लालू यादव के इलाज का सारा खर्च उठाएगी बिहार सरकार, मुख्यमंत्री नीतीश ने किया ऐलान
AajTak
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लालू यादव के स्वास्थ्य का हालचाल जानने आज पटना के पारस अस्पताल पहुंचे थे. डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने ऐलान किया कि लालू यादव के इलाज का हर खर्च बिहार सरकार उठाएगी.
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव को बेहतर इलाज के लिए पटना के पारस अस्पताल से दिल्ली लाया जाएगा. बुधवार शाम 5 बजे एयर एंबुलेंस से उन्हें दिल्ली भेजने की तैयारी चल रही है. इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पारस अस्पताल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि वो ईश्वर से प्रार्थना करते हैं लालू यादव जल्द स्वस्थ्य हो जाएं.
इतना ही नहीं नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि लालू यादव के इलाज का सारा खर्च राज्य सरकार उठाएगी, क्योंकि ये उनका हक बनता है. इस दौरान वहां बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन भी मौजूद थे.
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10, सर्कुलर रोड पर लालू यादव सीढ़ियों से गिर गए थे. इससे उनके दाएं कंधे में फ्रैक्चर हो गया और कमर में भी चोट आई है.
रविवार को लालू एक निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद वापस घर आ गए थे लेकिन सोमवार सुबह तड़के 3 बजे उनकी हालत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया.
लालू यादव की मौजूदा स्थिति को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने बताया कि अब वो पहले से बेहतर हैं. वहीं नेता प्रतिपक्ष और लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने कहा कि उनके मेडिकल हिस्ट्री को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाएंगे. उन्होंने ये भी कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो अच्छे इलाज के लिए वो उन्हें सिंगापुर भी ले जाएंगे.
डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत अब पहले से बेहतर है लेकिन अगर परिवार उन्हें दिल्ली ले जाना चाहता है तो हॉस्पिटल उसमें पूरा सहयोग करेगा.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








