लालू यादव एक फिर RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए, 10 अक्टूबर को होगी औपचारिक घोषणा
AajTak
1997 को स्थापना काल से अबतक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ही हैं. इस दौरान पार्टी ने कई उतार चढ़ाव देखे और बिहार में महागठबंधन की सरकार में पहली बार टूटना भी देखा. उसके बाद लालू यादव ने दोबारा महागठबंधन की सरकार बनते हुए भी देखा.
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के हाथ में एक बार फिर आरजेडी की कमान आ गई है. उन्हें एक बार फिर से आरजेडी का अध्यक्ष चुन लिया गया है. 10 अक्टूबर को इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी. दरअसल, पांच जुलाई 1997 को स्थापना काल से अबतक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ही हैं. इस दौरान पार्टी ने कई उतार चढ़ाव देखे और बिहार में महागठबंधन की सरकार में पहली बार टूटना भी देखा. उसके बाद लालू यादव ने दोबारा महागठबंधन की सरकार बनते हुए भी देखा.
उदय नारायण चौधरी ने इसकी घोषणा की. उन्होंने कहा कि आगामी 9 अक्टूबर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी. जिसमें 10 अक्टूबर को तालकटोरा स्टेडियम में नेशनल काउंसिल की बैठक और खुले अधिवेशन में इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी. इसी दिन को लालू यादव को निर्वाचन प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा. राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन को लेकर मंगलवार को राष्ट्रीय परिषद सदस्यों की अंतिम सूची का प्रकाशन केंद्रीय कैंप कार्यालय पटना और सभी राज्यों के राज्य कार्यालय में कर दिया गया.
चुनाव के बाद इसकी जानकारी देते हुए पार्टी के सहायक राष्ट्रीय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी चित्तरंजन गगन ने बताया कि लालू यादव की ओर से पांच सेटों में नामांकन पत्र दिया गया था. जिसकी जांच के बाद पत्र को वैद्य पाया गया. उसके बाद राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा लालू को पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार मानते हुए निर्विरोध चुने जाने की अधिसूचना जारी कर दी गई.
इन लोगों ने प्रस्ताव पर लगाई मुहर
लालू के प्रस्तावकों में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, बिहार विधान परिषद के उप सभापति डॉ. रामचन्द्र पूर्वे, बिहार प्रदेश राजद अध्यक्ष जगदानंद सिंह, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, राज्यसभा सांसद डॉ. मीसा भारती, प्रेमचन्द गुप्ता, अशफाक करीम, बिहार सरकार के मंत्री तेज प्रताप यादव, आलोक कुमार मेहता, ललित यादव, समीर कुमार महासेठ, चन्द्रशेखर, सुधाकर सिंह सहित अन्य नेता शामिल रहे.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








