
लालू जाएंगे सिंगापुर...किडनी के इलाज के लिए विदेश जाने का रास्ता साफ
AajTak
राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव लंबे समय से बीमार चल रहे हैं. किडनी की परेशानी से जूझ रहे लालू इलाज के लिए सिंगापुर जाना चाहते हैं, और अब उनका विदेश जाने का रास्ता साफ हो गया है. सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने उनका पासपोर्ट रिलीज कर दिया है.
राष्ट्रीय जनता दल (RJD)सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अब अपनी किडनी के इलाज के लिए सिंगापुर जा सकेंगे. लंबे समय से बीमार चल रहे लालू प्रसाद यादव का इलाज के लिए विदेश जाने का रास्ता साफ हो गया है. उनके वकील ने सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में उनका पासपोर्ट रिलीज करने की अपील दायर की थी, जिसकी कोर्ट ने अनुमति दे दी है.
खारिज की सीबीआई की आपत्ति
लालू के वकील अनंत विज ने 13 सितंबर को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में पासपोर्ट रिलीज करने की याचिका दायर की थी. कोर्ट ने याचिका पर आपत्ति जताने या सप्लीमेंट्री फाइल करने के लिए तीन दिन का वक्त दिया था. सीबीआई ने 16 सितंबर को याचिका पर सुनवाई के दौरान इसके विरोध में मौखिक आपत्ति दर्ज की, लेकिन स्पेशल कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया और लालू प्रसाद यादव के पासपोर्ट को रिलीज कर दिया.
24 सितंबर को सिंगापुर में अपॉइंटमेंट
लालू प्रसाद यादव के वकील अनंत विज ने आजतक से खास बातचीत में कहा कि लालू की सिंगापुर में डॉक्टर के साथ 24 सितंबर को अपॉइंटमेंट है. वो और उनका परिवार उनके किडनी ट्रांसप्लांट पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं. अगर लालू प्रसाद यादव को 24 को डॉक्टर से मुलाकात करनी है, तो उन्हें 22 तारीख तक सिंगापुर के लिए निकलना होगा, ताकि वो सही समय पर डॉक्टर से मिल सकें. लालू प्रसाद यादव लंबे समय से किडनी की समस्या से जूझ रहे हैं.
गंभीर है लालू की किडनी की समस्या

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









