
लालू के घर ऐसा क्या हुआ, जिससे तेजस्वी और रोहिणी में छिड़ गई लड़ाई... बात चप्पल-गालियों तक पहुंची, इनसाइड स्टोरी
AajTak
बिहार चुनाव में मिली करारी हार के बाद आरजेडी और लालू परिवार के भीतर का विवाद खुलकर सामने आ गया है. अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक तेजस्वी यादव की कोर टीम से नाराजगी को लेकर 15 नवंबर को तेजस्वी और उनकी बहन रोहिणी आचार्य के बीच तीखी बहस हुई, जो चप्पल उठाने तक बढ़ गई.
बिहार चुनाव में करारी हार के बाद आरजेडी और लालू परिवार की अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आ गई है. परिवार के अंदर तनाव इस कदर बढ़ गया है कि लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य अब सार्वजनिक रूप से नाम लेकर तेजस्वी यादव, संजय यादव और रमीज पर गंभीर आरोप लगा रही हैं.
खुलकर सामने आ गई परिवार की अंदरूनी कलह
लालू परिवार के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, चुनावी हार के बाद लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी तेजस्वी यादव की कोर टीम के कामकाज के तरीके से नाराज बताए जा रहे हैं. इसी मुद्दे पर 15 नवंबर की दोपहर तेजस्वी और रोहिणी के बीच तीखी बहस हुई थी. रोहिणी आचार्य आरजेडी की हार के लिए तेजस्वी के सलाहकार संजय यादव और उनकी टीम को जिम्मेदार ठहरा रही थीं.
जब तेजस्वी ने इस पर आपत्ति जताई तो रोहिणी ने आरोप लगाया कि वे सिर्फ संजय यादव की ही बात सुनते हैं और चुनाव में जब पूरा कंट्रोल उन्हीं के पास था, तो हार की जिम्मेदारी भी उन्हें लेनी चाहिए.
चप्पल उठाने तक बढ़ गई बहस
बहस के दौरान रोहिणी ने संजय यादव के साले सुमित को तेजस्वी का पीए बनाए जाने पर भी सवाल उठाए और संजय यादव के करीबी रमीज और अदनान की मनमानियों का मुद्दा भी उठाया. कहा जा रहा है कि बात इतनी बढ़ गई कि तेजस्वी और रोहिणी के बीच विवाद चप्पल उठाने तक पहुंच गया. स्थिति बिगड़ती देख मीसा भारती ने बीच-बचाव किया.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










