
लातूर सुसाइड केस: पीड़ित पर हमला करने और उसे पाकिस्तानी कहने वाला आरोपी अब भी फरार
AajTak
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने और आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया है. पुलिस ने कहा, 'हम आरोपी की तलाश कर रहे हैं और पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए टीमें भेजी हैं.'
Latur Victim Suicide Accused Absconding Search: महाराष्ट्र के लातूर शहर में एक शख्स को 'पाकिस्तानी' कहने और उसे आत्महत्या के लिए उकसाने वाला आरोपी शख्स अभी तक फरार चल रहा है. अब पुलिस ने उसे तलाश करने के लिए कई टीमें गठित की हैं. आरोपी ने पीड़ित को पाकिस्तानी कहते हुए उसके साथ मारपीट भी की थी. इसके बाद पीड़ित ने खुदकुशी कर ली. इस मामले में स्थानीय पुलिस पर भी सवाल उठ रहे हैं.
मध्य महाराष्ट्र के लातूर शहर के निवासी आमिर गफूर पठान (30) ने प्रताड़ना से तंग आकर 4 मई की शाम को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. पीड़ित की पत्नी ने दावा किया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने घटना से एक दिन पहले उन पर 'पाकिस्तानी' होने का आरोप लगाया था और उनके साथ मारपीट की थी.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने और आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया है. पुलिस ने कहा, 'हम आरोपी की तलाश कर रहे हैं और पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए टीमें भेजी हैं.'
पीड़ित शख्स की पत्नी समरीन आमिर पठान पड़ोसी शहर धाराशिव में एक निजी बैंक में डिप्टी मैनेजर के रूप में काम करती है. उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि शाम को जब वह बस से लौटती थी तो वह उसे स्कूटर पर ले आने आते थे.
समरीन ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में कहा, 3 मई को जब वह लातूर शहर में उतरीं और अपने पति को फोन किया, तो उसने आमिर गफूर पठान को किसी से विनती करते हुए सुना, वे दूसरे व्यक्ति से उन्हें न मारने के लिए कह रहे थे. बाद में, उसने आमिर को संविधान चौक पर फटी हुई शर्ट के साथ पाया.
समरीन के मुताबिक, उस वक्त आमिर ने अपनी पत्नी समरीन को बताया था कि जब वह उसका इंतजार कर रहा था, तो एक अज्ञात व्यक्ति कार से उतरा, उस पर कश्मीर और पाकिस्तान से होने का आरोप लगाया और उसके साथ मारपीट की.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










