
लातूर: रेशम की खेती से किसान कमा रहा 10 लाख रुपये सालाना, ये है तरीका
AajTak
लातूर जिले के रेनापुर तहसील में खरोला गांव के रहने वाले सिद्धेश्वर भगवान कारले ने अपने डेढ़ एकड़ क्षेत्र में रेशम की खेती करके एक साल में दस लाख रुपये की कमाई करके दिखाई है. जिसके लिए उनकी सिर्फ 25 हजार रुपये की लागत आई है.
खेती में नए-नए प्रयोग हो रहे हैं. नए तरीकों के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाई जा रही है. इसी कड़ी में किसानों को रेशम कीट के पालन के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है. सरकार का मानना है कि रेशम कीट का पालन करके किसान अपनी आय में कई गुना ज्यादा इजाफा कर सकते हैं.
रेशम की खेती से सालाना 10 लाख का मुनाफा
लातूर जिले के रेनापुर तहसील में खरोला गांव के रहने वाले सिद्धेश्वर भगवान कारले ने अपने डेढ़ एकड़ क्षेत्र में रेशम की खेती करके 1 साल में दस लाख रुपये की कमाई करके दिखाई है. उन्होंने बताया कि इस खेती में हर 3 महीने में एक बार रेशम को क्रॉप लिया जाता है. इस दौरान पच्चीस हजार रुपयों की लागत आती है. वहीं, इससे लगभग ढाई लाख रुपयों की कमाई भी हो जाती है. इस हिसाब से 1 साल में 4 बार रेशम क्रॉप लिया जाता है.
रेशम की खेती के लिए शहतूत का पेड़ महत्वपूर्ण
रेशम खेती के लिए डेढ़ एकड़ में शहतूत के पेड़ लगाएं. रेशम खेती में शहतूत के पेड़ों का महत्वपूर्ण कार्य होता है. इसी शहतूत के पत्तों को रेशम कीट खाकर रेशम बनाते हैं. इसी के चलते सिद्धेश्वर कारले ने अपने डेढ़ एकड़ क्षेत्र में शहतूत के पेड़ों का बगीचा तैयार किया है. इसी बगीचे से शहतूत की पत्तियों को तोड़कर नेट पर रखे गए रेशम कीट को खाने के लिए डाला जाता है. शहतूत की पत्तियां रेशम कीट का पसंदीदा खाना है. इसे खाकर अधिक मात्रा में रेशम का उत्पादन करते हैं.
(लातूर से अनिकेत जाधव की रिपोर्ट)

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.









