
'लाडकी बहिण योजना' के खर्च से प्रभावित हुई सरकारी योजनाएं, इस साल नहीं मिलेगी 'आनंदचा शिधा' किट
AajTak
महाराष्ट्र में आनंदचा शिधा योजना के तहत राशन कार्ड धारकों को त्योहारों के अवसर पर आवश्यक वस्तुएं मात्र 100 रुपये में उपलब्ध कराई जाती थीं. इसमें 1 किलो चीनी, 1 किलो सूजी, 1 किलो चना दाल, 1 लीटर पाम ऑयल उपलब्ध कराया जाता था. लेकिन इस वर्ष यह राशन किट उपलब्ध नहीं कराई जाएगी.
इस साल गणेशोत्सव के दौरान महाराष्ट्र सरकार की लोकप्रिय 'आनंदचा शिधा' योजना के तहत राशन किट नहीं बांटे जाएंगे. राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने कहा कि राज्य की आर्थिक स्थिति कमजोर है और 'लाडकी बहन योजना' के लिए 45000 करोड़ रुपये का भारी बजट आवंटित किए जाने के चलते अन्य योजनाएं प्रभावित हो रही हैं.
छगन भुजबल ने कहा कि हम राज्य की आमदनी बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि योजनाओं के लिए अभी धन की उपलब्धता में देरी हो रही है. जैसे ही बजट मिलेगा, योजना फिर से शुरू की जाएगी. किसी भी योजना के लिए हमें 2–3 महीने पहले टेंडर निकालना होता है और अब गणेशोत्सव कुछ ही हफ्तों में आने वाला है. इसलिए इस साल सरकार की ओर से 'आनंदचा शिधा योजना' लागू नहीं की जाएगी.
क्या है आनंदचा शिधा योजना? इस योजना के तहत राशन कार्ड धारकों को त्योहारों के अवसर पर कुछ आवश्यक वस्तुएं मात्र 100 रुपये में उपलब्ध कराई जाती थीं. इसमें 1 किलो चीनी, 1 किलो सूजी, 1 किलो चना दाल, 1 लीटर पाम ऑयल उपलब्ध कराया जाता था. लेकिन इस वर्ष यह राशन उपलब्ध नहीं कराया जाएगा.
कब-कब वितरित की गई किट? ये योजना दिवाली 2022 में शुरू हुई थी, जब एकनाथ शिंदे सूबे के मुख्यमंत्री थे. पहली 'आनंदचा शिधा' किट दिवाली 2022 पर वितरित की गई थी, जिसमें एक किलो चना दाल, 1 किलो चीनी और एक लीटर खाद्य तेल शामिल था. यह लाभार्थियों को मात्र 100 रुपये में वितरित की गई थी. इसके अलावा 2023 में गुड़ी पड़वा, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती, गौरी-गणपति और दिवाली के अवसर पर वितरित की गई थी. साथ ही 2024 में अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन और छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर भी सरकार ने 'आनंदचा शिधा' किट वितरित की थीं.
शिव भोजन थाली योजना भी संकट में राज्य सरकार की गरीबों को राहत देने वाली एक और योजना 'शिव भोजन थाली' जिसमें 5 रुपए में भरपेट खाना दिया जाता है, वह भी बंद होने की कगार पर है. इस योजना को चालू रखने के लिए 140 करोड़ रुपये की जरूरत है, जबकि सरकार ने सिर्फ 20 करोड़ रुपये ही खाद्य आपूर्ति विभाग को दिए हैं.
क्या बोले छगन भुजबल? छगन भुजबल ने कहा कि शिव भोजन योजना फिलहाल चालू है. मैं सभी विक्रेताओं से अनुरोध करता हूं कि वे थालियों की संख्या में हेरफेर न करें, यह योजना के भविष्य को प्रभावित कर सकती है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








