
लाउडस्पीकर विवादः राज ठाकरे पर भड़के ओवैसी, कहा- इन्हें जेल में डाल दो, दिमाग ठंडा हो जाएगा
AajTak
मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने औरंगाबाद रैली में उद्धव सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा था कि वह 3 मई तक शांत रहेंगे. फिर 4 मई के बाद किसी की नहीं सुनेंगे. मस्जिदों के बाहर दोगुनी आवाज में लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे.
महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर और हनुमान चालीसा पर मचा घमासान खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. औरंगाबाद में रविवार को हुई रैली में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने उद्धव सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा था कि वह 3 मई तक चुप रहेंगे. और 4 मई के बाद वह किसी की नहीं सुनेंगे. मसलन, लाउडस्पीकर पर दोगुनी आवाज में हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे.
इस पर पलटवार करते हुए AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि इनका भाषण हिंसा को बुलावा देने वाला है. इस पर पुलिस स्वतः संज्ञान क्यों नहीं ले रही है. महाराष्ट्र बड़ा है या फिर वह व्यक्ति बड़ा है. ओवैसी ने कहा कि जब नवनीत राणा पर कार्रवाई हो सकती है तो फिर इन पर कार्रवाई क्यों नहीं हो सकती. साथ ही कहा कि इनको जेल में डाल दें तो दिमाग ठंडा हो जाएगा.
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि क्या एक व्यक्ति औरंगाबाद की एकता को खतरे में डालेगा. यह हिंसा के लिए एक खुला आह्वान है. महाराष्ट्र में शिवसेना की सरकार है. सीएम उद्धव ठाकरे अपने ही भाई के खिलाफ कार्रवाई नहीं करना चाहते हैं. इसके साथ ही कहा कि क्या आप महाराष्ट्र को दिल्ली बनाना चाहते हैं. ऐसे में NCP क्या कर रही है.
आप ऐसी बात सिर्फ इसलिए कर रहे हैं क्योंकि आपका भाई सीएम है. सभी भाई एक जैसे हैं. ओवैसी ने कहा कि हम पूछते हैं कि क्या राज ठाकरे महाराष्ट्र में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं? इसके साथ ही उन्होंने उद्धव सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह महा सरकार अंधी सरकार है. इनसे पूरा मुस्लिम समुदाय परेशान हो रहा है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










