
लाउडस्पीकर: राज ठाकरे बोले- 4 मई के बाद हम किसी की नहीं सुनेंगे, ओवैसी के सांसद का पलटवार- हमें भी जवाब देना आता है
AajTak
राज ठाकरे ने रविवार को औरंगाबाद में जनसभा में कहा, हमने मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के लिए 3 मई तक के लिए अल्टीमेटम दिया था. लेकिन 3 मई को ईद है. मैं इस उत्सव को खराब करना नहीं चाहता. हम सरकार से अनुरोध करते हैं कि वह हमारी मांग पूरी करें, नहीं तो 4 मई के बाद हम किसी की नहीं सुनेंगे. इस पर ओवैसी की पार्टी के सांसद ने पलटवार किया है.
यूपी के बाद अब महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर का मुद्दा गरमा गया है. दरअसल, मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने एक बार फिर मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतारने को लेकर अल्टीमेटम दिया है. इस पर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के सांसद ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा, हमारे मुंह में भी जुबान है, राज ठाकरे जिस अंदाज में बोलेंगे, हम भी इसका जवाब उसी अंदाज में दे सकते हैं.
दरअसल, राज ठाकरे ने रविवार को औरंगाबाद में जनसभा को संबोधित किया था. रैली में राज ठाकरे ने कहा था कि हमने मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के लिए 3 मई तक के लिए अल्टीमेटम दिया था. लेकिन 3 मई को ईद है. मैं इस उत्सव को खराब करना नहीं चाहता. हम सरकार से अनुरोध करते हैं कि वह हमारी मांग पूरी करे, नहीं तो 4 मई के बाद हम किसी की नहीं सुनेंगे. मनसे प्रमुख बोले कि अगर हमारी मांग पूरी नहीं हुई तो हम दोगुनी ताकत से हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे. हमारे अनुरोध को नहीं समझा गया तो हम अपने तरीके से निपटेंगे.
राज ठाकरे ने रैली के लिए औरंगाबाद ही क्यों चुना ? इम्तियाज जलील ने पूछा, राज ठाकरे ने सभा के लिए औरंगाबाद ही क्यों चुना है? उन्होंने कहा, अब इन दिनों हर राजनीतिक पार्टी यह सोच रही है कि अपनी राजनीति चमकाने के लिए देश को जलाना होगा. जलील ने कहा, राज ठाकरे का वर्चस्व कम हो रहा है. आपकी सभा में लोग आएंगे और सुनकर चले जाएंगे लेकिन आज की युवा पीढ़ी जो है वह बहुत ज्यादा होशियार हो चुकी है. उसे अपनी नौकरी, कारोबार और परिवार की चिंता है.
ओवैसी के सांसद ने दिया जवाब
औरंगाबाद से AIMIM सांसद इम्तियाज जलील ने राज ठाकरे के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, राज ठाकरे अगर चाहते तो महंगाई पर बोलते, बेरोजगारी पर कुछ कहते, पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों पर बोलते, लेकिन नहीं इन्हें तो सिर्फ लाउडस्पीकर पर ही बोलना है. जलील ने 4 मई तक के अल्टीमेटम पर कहा, यह मसला लॉ एंड ऑर्डर का है. सुप्रीम कोर्ट ने इस पर जो फैसला दिया था, उसे देखकर सरकार फैसला ले.
'राज ठाकरे ने सिर्फ भड़काऊ भाषण दिया' इम्तियाज जलील ने कहा कि हमारे मुंह में भी जुबान है, राज ठाकरे जिस अंदाज में बोलेंगे, हम भी इसका जवाब उसी अंदाज में दे सकते हैं. सांसद जलील ने बताया हमने राज ठाकरे को इफ्तार की दावत दी थी ताकि भाईचारा बन सके लेकिन राज ठाकरे ने पहले से ही सोच लिया था कि वह औरंगाबाद में सभा के दौरान भड़काऊ भाषण देंगे इसलिए राज ठाकरे ने इस सभा में बढ़ती हुई महंगाई, बेरोजगारी पर एक भी बात नहीं की और उन्होंने सिर्फ भड़काऊ भाषण दिया.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










