
लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर, ग्लोबल टेररिस्ट... जानें कौन है अब्दुल रऊफ असगर, जिसे भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में किया अधमरा
AajTak
अब्दुल रऊफ असगर जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों में अपनी भूमिका के कारण मोस्ट वांटेड आतंकवादियों में से एक है. अब्दुल रऊफ 1974 में पाकिस्तान में पैदा हुआ था. वह भारत में कई आतंकी हमलों की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने में शामिल रहा है. उसने ही 1999 में इंडियन एयरलाइंस के विमान IC-814 के अपहरण की साजिश रची थी.
पाकिस्तान के बहावलपुर में ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत द्वारा किए गए सटीक हमलों में जैश-ए-मोहम्मद (JeM) प्रमुख मसूद अजहर का भाई अब्दुल रऊफ असगर गंभीर रूप से घायल हो गया. खुफिया सूत्रों के मुताबिक आतंकवादी समूह में दूसरे नंबर का कमांडर असगर फिलहाल पाकिस्तान के एक सैन्य अस्पताल में भर्ती है, जहां उसका इलाज चल रहा है. यह घटनाक्रम जैश-ए-मोहम्मद के मुखिया मसूद अजहर के उस बयान के बाद हुआ है, जिसमें उसने कहा था कि भारतीय हमलों में उसके परिवार के 14 सदस्य और 4 करीबी सहयोगी मारे गए हैं.
बीबीसी उर्दू की एक रिपोर्ट के अनुसार, मृतकों में अजहर की बड़ी बहन, उसका पति, उसका भतीजा और उसकी पत्नी, एक और भतीजी और पांच बच्चे, साथ ही अजहर की मां और तीन प्रमुख सहयोगी भी शामिल हैं. उसका भाई अब्दुल रऊफ असगर जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों में अपनी भूमिका के कारण मोस्ट वांटेड आतंकवादियों में से एक है. अब्दुल रऊफ 1974 में पाकिस्तान में पैदा हुआ था. वह भारत में कई आतंकी हमलों की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने में शामिल रहा है. उसने ही 1999 में इंडियन एयरलाइंस के विमान IC-814 के अपहरण की साजिश रची थी.
यह भी पढ़ें: 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम पर प्राइवेट कंपनियों की नजर... ट्रेडमार्क के लिए आवेदन कर जताया मालिकाना हक
संसद और पठानकोट एयरबेस अटैक का मास्टरमाइंड है रऊफ
साल 2001 में भारतीय संसद पर हमला और 2016 में पठानकोट में भारतीय वायुसेना बेस को निशाना बनाने की साजिश में अब्दुल रऊफ असगर शामिल रहा है. मई 2023 में, यह पता चला कि चीन ने जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी अब्दुल रऊफ को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 1267 आईएसआईएल और अल कायदा प्रतिबंध सूची में जोड़ने के भारत के प्रस्ताव पर आपत्ति जताई थी. अगस्त 2022 में, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य चीन ने, रऊफ अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने तथा उसकी संपत्ति जब्त करने, यात्रा प्रतिबंध और हथियार प्रतिबंध लगाने के भारत और अमेरिका के प्रस्ताव के खिलाफ अपने वीटो पावर का इस्तेमाल कर रोक लगा दिया था.
अब्दुल रऊफ असगर पर अमेरिका ने दिसंबर 2010 में प्रतिबंध लगाया था. उसके नेतृत्व में 2016 में जैश ने उरी हमले को अंजाम दिया जिसमें 19 भारतीय सैनिक मारे गए. तीन साल बाद, 14 फरवरी, 2019 को रऊफ ने पुलवामा आत्मघाती बम विस्फोट की साजिश रची थी जिसमें 40 सीआरपीएफ जवान मारे गए थे. भारत ने 6 मई की देर रात बालाकोट के बाद से अब तक का सबसे बड़ा सीमा पार हमला किया, जिसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया. यह हमला पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में किया गया, जिसमें पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने 26 निर्दोष पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।









