
लव मैरिज से खफा था पिता, सोती हुई पत्नी और तीन बेटियों को तलवार से काटा
AajTak
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लव मैरिज से नाराज एक पिता ने इसकी सजा पूरे परिवार को दे दी. आरोपी शख्स ने घर में सोती हुई पत्नी और तीन बेटियों पर तलवार से हमला कर दिया जिसमें एक बेटी की मौत हो गई. आरोपी की पत्नी और दो बेटियां मौत से जंग लड़ रही है.
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बिना अनुमति के प्रेम विवाह करने वाली बेटी को घर से निकाले जाने के बाद मां द्वारा उसे फिर से घर बुला लेने पर नाराज पिता ने पत्नी और तीन बेटियों पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में एक बेटी की मौत हो चुकी है जबकि बाकी सभी लोग घायल हैं. घटना खुर्सीपार थाना क्षेत्र की है.
घायलों का इलाज शंकराचार्य अस्पताल में चल रहा है. इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटना के 20 मिनट बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इस वारदात को लेकर दुर्ग जिले के एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि अमरदेव राय नाम के व्यक्ति ने अपने परिवार में पत्नी और तीन बच्चियों पर घर में रखे तलवार से प्राणघातक हमला कर दिया.
घटना की सूचना मिलने के बाद जब पुलिस वारदात वाली जगह पर जा रही थी उसी दौरान अमरदेव राय भागता हुआ पाया गया. जब पुलिस ने रोककर उससे भागने का कारण पूछा तो वो डरा हुआ नजर आ रहा था. पुलिस उसे लेकर ही घटना स्थल पर पहुंच गई.
घटना स्थल पर पुलिस के पहुंचने के बाद मोहल्ले के लोगों ने बताया कि अमरदेव राय ने ही अपनी बेटियों और पत्नी पर तलवार से हमला किया है. इसके बाद पुलिस तुरंत देवती राय (पत्नि) वंदना (बड़ी बेटी) ज्योति (मंझली बेटी) और प्रीती (छोटी बेटी) को गंभीर हालत में सुपेला के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टर द्वारा ज्योति को मृत घोषित कर दिया.
अन्य घायलों की स्थिति गंभीर होने के बाद उन्हें दुर्ग के जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया जिसके बाद उन्हें अच्छे इलाज के लिए शंकराचार्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
हत्या के आरोपी अमरदेव राय से घटना को लेकर पूछताछ करने पर उसने पुलिस को बताया कि उसकी बड़ी बेटी वंदना ने डेढ साल पहले अपनी मर्जी से घर के पीछे रहने वाले लड़के अभिषेक सिंह से शादी कर ली थी.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







