
ललित मोदी के खिलाफ सुनवाई करेगा SC, वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी को लेकर किया था अपमानजनक पोस्ट
AajTak
चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा और जेबी परदीवाला की पीठ को वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने बताया कि मोदी ने बिना किसी आधार के रोहतगी के खिलाफ "अपमानजनक आरोप" लगाए हैं. बेंच ने कहा- हमें कागज़ की किताब दो. हम अंतरिम आवेदन को अगले शुक्रवार को उचित पीठ के समक्ष रखेंगे.
सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को उस याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया, जिसमें आरोप लगाया गया है कि आईपीएल के पूर्व आयुक्त ललित मोदी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में पूर्व अटॉर्नी जनरल और वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी के खिलाफ कुछ "अपमानजनक" टिप्पणियां की थीं. चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा और जेबी परदीवाला की पीठ को वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने बताया कि मोदी ने बिना किसी आधार के रोहतगी के खिलाफ "अपमानजनक आरोप" लगाए हैं. बेंच ने कहा- हमें कागज़ की किताब दो. हम अंतरिम आवेदन को अगले शुक्रवार को उचित पीठ के समक्ष रखेंगे.
बता दें कि ललित मोदी ने बाद में एक अन्य पोस्ट में कथित तौर पर वरिष्ठ अधिवक्ता से अपने पिछले अपमानजनक पोस्ट के लिए माफी मांगी है.
मुकुल रोहतगी को दी थी धमकी
दरअसल उन्होंने हाल में सीनियर वकील मुकुल रोहतगी को सोशल मीडिया पर खुलेआम धमकी दे डाली थी. ललित मोदी ने अपने इंस्टाग्राम अकॉउंट पर रोहतगी की एक तस्वीर शेयर करते हुए लंबा पोस्ट लिखा था. ललित मोदी ने जाने माने वकील मुकुल रोहतगी को धमकाते हुए कहा था कि वो उन्हें भगोड़ा कहना बंद करें.
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मोदी ने मुकुल रोहतगी को संबोधित पोस्ट में लिखा है कि वो वकीलों की गोष्ठी में गॉसिप करने के शौकीन हैं ये उन्हें पता है. लेकिन उस गॉसिप में मुझे भगोड़ा कहने से बचें. मेरी चर्चा करनी है तो मिस्टर मोदी कहकर संबोधित करें. अगली बार आपसे इतनी शालीनता और नरमी से नहीं कहूंगा. ये पोस्ट काफी लंबा था और इसमें सीधे सीधे रोहतगी को धमकाया गया था.
बीना मोदी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं मुकुल रोहतगी

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










