
लद्दाख के लेह में खाई में गिरी बस, सेना ने बचाई 27 लोगों की जान
AajTak
गुरुवार को लेह में एक स्कूल के स्टाफ सदस्यों को शादी समारोह में ले जा रही बस खाई में गिर गई. इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए. हादसे की जानकारी मिलते ही दुर्बुक के पास तैनात भारतीय सेना के जवानों ने 27 घायलों की जान बचाई.
लद्दाख के लेह में गुरुवार को एक स्कूल के स्टाफ सदस्यों को शादी समारोह में ले जा रही बस खाई में गिर गई. इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए. इस हादसे की जानकारी मिलते ही दुर्बुक के पास तैनात भारतीय सेना के जवानों ने 27 लोगों की जान बचाई.
सेना ने बयान में कहा, ‘‘लद्दाख के दुर्बुक के पास तैनात भारतीय सेना के जवानों ने गुरुवार सुबह एक स्कूल बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के बाद तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू करते हुए पीड़ितों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया.
सेना के एक बयान के अनुसार, इस हादसे में सेना ने कम-से-कम 27 यात्रियों की जान बचाई और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. बयान में कहा गया है कि घायलों को शुरू में तांगस्टे के सैन्य अस्पताल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने तत्काल घायलों का इलाज शुरू कर दिया.
सेना ने 22 घायल लोगों को लेह के सैन्य अस्पताल में ले जाने के लिए हेलीकॉप्टर तैनात किए. बयान में कहा गया कि घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट करने के लिए सेना ने उन्नत हल्के हेलीकॉप्टरों (ALH) और चीटल हेलीकॉप्टरों से 14 उड़ाने भरीं. सेना ने बताया कि इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए, जिनमें तीन बच्चे और 17 महिलाएं हैं.
प्रारंभिक जांच और उपचार के बाद घायलों में से 20 को विशेष देखभाल के लिए लेह के सोनम नोरबू मेमोरियल (एसएनएम) अस्पताल में रेफर कर दिया गया है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






