
लड़ाकू विमान, जासूसी विमान और रडार सिस्टम्स... वायु सेना का नए हथियार खरीदने का प्लान
AajTak
भारतीय वायुसेना 2025-26 में सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए लड़ाकू विमान, जासूसी विमान और रडार सहित कई उपकरणों की खरीदारी की योजना बना रही है. इस दिशा में वायुसेना का जोर आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत स्वदेशी उत्पादन पर भी है. हाल ही में रक्षा मंत्रालय ने संसद में एक रिपोर्ट पेश की है, जिसमें वायुसेना ने अपनी आगे की योजनाएं बताई हैं.
भारतीय वायुसेना ने चीन और पाकिस्तान के साथ सीमा पर संचालन की जरूरतों को देखते हुए 2025-26 के लिए लड़ाकू विमान, जासूसी विमान और विभिन्न रडार सिस्टम्स की खरीद की योजना बनाई है. रक्षा मंत्रालय द्वारा पार्लियामेंट में पेश स्टैंडिंग कमेटी की रिपोर्ट में वायुसेना ने कई उपकरणों को अपनी प्रमुख प्राथमिकताओं में रखा है.
इनमें निम्न स्तर के रडार, लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट, लाइट यूटिलिटी हेलिकॉप्टर्स, मल्टीरोल हेलिकॉप्टर्स और मिड एयर रिफ्यूलर एयरक्राफ्ट का लीजिंग शामिल हैं. वायुसेना की अन्य प्राथमिकताओं में रूस-निर्मित सुखोई-30 लड़ाकू विमानों का स्वदेशी अपग्रेड, सिग्नल इंटेलिजेंस और कम्युनिकेशन जैमिंग एयरक्राफ्ट और एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल एयरक्राफ्ट शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: वायु सेना का खतरनाक रेस्क्यू ऑपरेशन, नारकोंडम आईलैंड पर उतारा हेलीकॉप्टर, दो पुलिसकर्मियों की बचाई जान
मिसाइल सिस्टम, एयरक्राफ्ट, फुल मिशन सिम्युलेटर्स जैसे हथियारों की खरीद
अधिग्रहण की प्रक्रियाओं में हुए बदलावों के संदर्भ में, रक्षा मंत्रालय ने पिछले पांच वर्षों में स्वदेशी कंपनियों से की गई खरीदारी की जानकारी दी है. वित्ती वर्ष 2024 तक, विभिन्न प्लेटफार्मों जैसे कि मिसाइल सिस्टम, एयरक्राफ्ट, फुल मिशन सिम्युलेटर्स, ट्रेनर एयरक्राफ्ट, और अन्य उपकरणों के अपग्रेडेशन में 139,596.60 करोड़ खर्च किए गए हैं.
यह भी पढ़ें: भारतीय वायु सेना में अग्निवीर बनने का मौका, जानें आवेदन करने का तरीका, योग्यता और आखिरी तारीख

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







