
लड़खड़ाते कदम, डरे-सहमे चेहरे... इंदौर पुलिस ने 'गुंडों' का निकाला 1KM लंबा जुलूस
AajTak
इंदौर में लड़खड़ाते हुए डरे-सहमे 'गुंडे' करीब एक किलोमीटर तक पैदल चले. इन बदमाशों को देखने के लिए सड़क पर मजमा लग गया. इनके हाथ व पैरों में पट्टी बंधे थे और एक-दूसरे को सहारा देकर चल रहे थे.
इंदौर की जिस कॉलोनी में सीना ताड़कर 'गुंडे' खड़े होते थे, मंगलवार देर रात पुलिस ने वहीं पर उनकी परेड कराई. लड़खड़ाते हुए डरे-सहमे 'गुंडे' करीब एक किलोमीटर तक पैदल चले. इन बदमाशों को देखने के लिए सड़क पर मजमा लग गया. इनके हाथ व पैरों में पट्टी बंधे थे और एक-दूसरे को सहारा देकर चल रहे थे. दरअसल, विजय नगर पुलिस ने मंगलवार शाम गैंगस्टर सतीश भाऊ, चिंटू ठाकुर, शूटर रितेश करोसिया और मोनू उर्फ सुजीत का महालक्ष्मी नगर में पैदल जुलूस निकाला. भाऊ को उसके महालक्ष्मी नगर स्थित फ्लैट में ले जाकर तलाशी ली गई. इस दौरान पुलिस ने एक पिस्टल बरामद की. वहीं भाऊ के घर से अयोध्यापुरी कॉलोनी के कुछ प्लॉट धारकों की रसीदें भी मिलीं, लेकिन जब पुलिस ने संबंधित नंबर और संस्था के रिकॉर्ड से जांच की तो असली रसीदें मालिकों के पास ही मिलीं. गैंगस्टर भाऊ के तीन मोबाइल नंबर एसआईटी को मिले हैं. पता लगाया जा रहा है कि वह किस-किस के संपर्क में रहा और फरारी में कौन-कौन उसकी मदद कर रहा था.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










