
'लड़की भागी सार्थक के लिए, कहानी में एंट्री करण की हो गई', इंदौर की श्रद्धा तिवारी के पिता बोले- इस शादी को मैं नहीं मानूंगा
AajTak
Indore Shraddha Tiwari Missing Case: श्रद्धा के पिता ने कहा कि करण को अलग रखा जाए और श्रद्धा को 10 दिन महिला थाने की कस्टडी में रखकर जांच की जाए. अगर 10 दिन बाद वह कहती है कि करण से उसकी शादी धूमधाम से करूंगा.
घर से लापता होकर 7 दिन बाद शादी करके लौटी इंदौर की श्रद्धा तिवारी मामला चर्चा में है. पिता का कहना है कि श्रद्धा की मानसिक स्थिति की जांच होनी चाहिए. उसे 10 दिन तक महिला थाने की कस्टडी में रखा जाए, क्योंकि उसने शादी जैसा बड़ा कदम खुद से नहीं उठाया. इसकी जांच होनी चाहिए.
श्रद्धा के पिता अनिल तिवारी ने कहा, ''मैं अपनी बेटी को अच्छे से जानता हूं. उसे पालने और उसकी मानसिक स्थिति को समझने में मुझे अनुभव है. इस शादी को मैं बिल्कुल नहीं मानता. उसकी मानसिक स्थिति की जांच होनी चाहिए. उसे 10 दिन तक महिला थाने की कस्टडी में रखा जाए.''
अनिल तिवारी ने आगे कहा, ''श्रद्धा सार्थक के लिए भागी थी, लेकिन बीच में करण की एंट्री हुई. करण ने बताया कि वह रतलाम स्टेशन पर मिला, जहां श्रद्धा आत्महत्या करने वाली थी. उसने उसे समझाया और शादी की बात की. लेकिन इस शादी का कोई सबूत, फोटो या वीडियो नहीं है. श्रद्धा ने भी मुझे कुछ नहीं बताया. उसका दिमाग अभी परेशान है.''
पुलिस से मांग है कि करण को अलग रखा जाए और श्रद्धा को 10 दिन महिला थाने की कस्टडी में रखकर जांच की जाए. अगर 10 दिन बाद श्रद्धा कहती है कि वह करण से शादी करना चाहती है, तो मैं बतौर पिता धूमधाम से शादी करूंगा. लेकिन अभी मैं इस शादी को मानने को तैयार नहीं हूं.''
अनिल ने कहा, ''मुझे यकीन है कि मेरी बेटी को गुमराह किया गया. करण को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा, लेकिन उसे अलग रखा जाए. श्रद्धा की मां से भी इस बारे में कोई बात नहीं हुई है.'' पिता ने जोर देकर कहा कि बेटी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और इस मामले की गहराई से जांच होनी चाहिए.
पुलिस का बयान

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










