
'लड़की बहिन योजना से बजट पर बढ़ा दबाव', भरणे के बाद अब भुजबल भी बोले, अजित पवार ने कहा- बात करेंगे
AajTak
महाराष्ट्र की सरकार में अजित पवार की अगुवाई वाली एनसीपी कोटे के मंत्री दत्तात्रेय भरणे के बाद अब छगन भुजबल ने भी लड़की बहिन योजना के कारण बजट पर दबाव बढ़ने की बात कही है.
महाराष्ट्र चुनाव से पहले के अंतिम बजट में सूबे की सरकार ने महिलाओं के लिए डायरेक्ट कैश बेनिफिट स्कीम मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना का ऐलान किया था. विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के साथ महायुति की सत्ता में वापसी के लिए भी इस योजना को क्रेडिट दिया जाता है. इस योजना के तहत हालिया जून की किश्त समेत कुल 12 किश्तें लाभार्थियों के खाते में भेजी जा चुकी हैं. इस योजना को लेकर अब सरकार के भीतर से भी विरोध के सुर उठते दिख रहे हैं.
देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली सरकार में मंत्री दत्तात्रेय भरणे ने लड़की बहिन योजना के कारण बजट पर दबाव पड़ने, आवंटन धीमा हो जाने की बात कही है. एक सार्वजनिक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि इंदापुर तालुका के लिए सभी विभागों से अधिकतम बजट प्राप्त करने की निरंतर कोशिश करता हूं. इस समय लड़की बहन योजना के कारण बजट आवंटन बहुत धीमा हो गया है. मंत्री ने यह भी कहा कि व्यवस्था अब धीरे-धीरे पटरी पर आ रही है.
दत्तात्रेय भरणे बयान पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार) के वरिष्ठ नेता और सूबे की सरकार के मंत्री छगन भुजबल की भी प्रतिक्रिया आई है. छगन भुजबल ने कहा कि भरणे के बयान में कुछ भी विवादास्पद नहीं है. यहां छिपाने की कोई बात नहीं है. उन्होंने कहा कि घर में अचानक कोई बड़ा खर्च आता है तो प्राथमिकताएं बदल जाती हैं, यह स्वाभाविक है. छगन भुजबल ने कहा कि इस योजना के लिए सरकार को 45 हजार करोड़ रुपये अलग रखने पड़े, इसलिए अन्य विभागों पर वित्तीय दबाव पड़ा.
यह भी पढ़ें: 'आपने हमें मतदाताओं के दिल जीतने का रास्ता दिखाया...', अजित पवार ने 'लड़की बहिन योजना' के लिए शिवराज को दिया धन्यवाद
महायुति सरकार में एनसीपी (एपी) कोटे से मंत्री ने यह भी स्वीकार किया कि देरी का असर शिव भोजन थाली और इसके जैसी अन्य कल्याणकारी योजनाओं पर भी पड़ रहा है. लड़की बहिन योजना की अगली किश्त में देरी की अटकलों पर उन्होंने कहा कि लाभार्थियों तक पैसा समय पर पहुंच जाएगा. इस योजना के लिए अतिरिक्त धनराशि नहीं बची है और व्यवस्था के स्थिर होने तक ऐसी देरी होती रहेगी. छगन भुजबल ने कहा कि कहां और कैसे बजट आवंटित किया जाए, प्राथमिकता तय करना सरकार पर निर्भर है.
यह भी पढ़ें: 'पूरा मंत्रिमंडल अजित पवार से नाराज, महायुति के लोग एक-दूसरे की गर्दन तक...', बोले उद्वव गुट के MLA सचिन अहीर

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











