
लड़की ने जड़े ताबड़तोड़ थप्पड़... IND vs WI मैच में दिल्ली स्टेडियम का वीडियो वायरल
AajTak
दूसरे टेस्ट के चौथे दिन वेस्टइंडीज ने भारत को 121 रन का लक्ष्य दिया. जॉन कैंपबेल (115) और शाई होप (103) ने शतक लगाकर टीम को संघर्षपूर्ण वापसी दिलाई. अंतिम विकेट के लिए जस्टिन ग्रेव्स और जेडन सील्स ने 79 रन की साझेदारी की. लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है.
दिल्ली में दूसरे टेस्ट के चौथे दिन सोमवार को भारत को वेस्टइंडीज से निराशा हाथ लगी. मेज़बानों ने फॉलो-ऑन लागू किया, लेकिन वेस्टइंडीज ने अपनी दूसरी पारी में शानदार जुझारूपन दिखाया. जॉन कैंपबेल और शाई होप ने शतक लगाकर टीम को संघर्षपूर्ण वापसी दिलाई. इसके चलते वेस्टइंडीज ने भारत को श्रृंखला में क्लीन स्वीप के लिए 121 रन का लक्ष्य दिया.
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दर्शकों ने वेस्टइंडीज की यह लीड और संघर्ष देखा. लेकिन इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें स्टेडियम में बैठी एक लड़की अपने करीब बैठे एक लड़के को ताबड़तोड़ थप्पड़ जड़ती दिख रही है. यह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
लड़की जड़ रही है थप्पड़
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं की जहां एक ओर मैदान पर भारतीय गेंदबाज विंडीज को ऑलआउट करने की कोशिश में लगे हैं. वहीं, दूसरी ओर स्टेडियम में बतौर दर्शक बैठी एक लड़की अपने साथ बैठे एक लड़के को थप्पड़ जड़ रही है. हालांकि, ये थप्पड़ मजाकिया अंदाज में थे. लेकिन लड़के का दर्द साफतौर पर देखा जा सकता है. इसपर यूजर्स खूब कमेंट कर रहे हैं.
ऐसा रहा है मैच का हाल
वेस्टइंडीज को चौथे दिन के अंतिम सत्र में ऑल आउट कर भारत को 121 रन का लक्ष्य मिला. इस पारी में वेस्टइंडीज 212/2 से 311/9 तक गिर गई थी, लेकिन अंतिम विकेट के लिए जस्टिन ग्रेव्स (50*) और जेडन सील्स (32) ने 79 रन की साझेदारी कर भारत को दबाव में रखा. जसप्रीत बुमराह (3/44) ने सील्स को आउट कर वेस्टइंडीज को 390 रन पर ऑल आउट किया.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










