
लड़की ने जड़ा थप्पड़ तो लड़का मारने चला कोहनी…Delhi Metro में फिर सीट पर हल्ला बवाल
AajTak
दिल्ली मेट्रो वैसे तो दिल्लीवासियों की लाइफलाइन है, लेकिन कई बार यहां के वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा देते हैं. कभी लोग मेट्रो में डांस रील्स बनाते नजर आते हैं, तो कभी गाना गाते या झगड़ते हुए. अब सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की और लड़का सीट के लिए भिड़ते दिख रहे हैं.
दिल्ली मेट्रो वैसे तो दिल्लीवासियों की लाइफलाइन है, लेकिन कई बार यहां के वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा देते हैं. कभी लोग मेट्रो में डांस रील्स बनाते नजर आते हैं, तो कभी गाना गाते या झगड़ते हुए. अब सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की और लड़का सीट के लिए भिड़ते दिख रहे हैं.
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का मेट्रो की सीट पर बैठा है और एक लड़की उस पर चिल्ला रही है. सीट को लेकर शुरू हुआ ये विवाद कुछ ही देर में इतना बढ़ जाता है कि आसपास के लोग भी इकट्ठा हो जाते हैं. बात हाथापाई तक पहुंच जाती है, और अचानक लड़की लड़के को थप्पड़ जड़ देती है. लड़का भी जवाब में कोहनी मारने की कोशिश करता है. आखिरकार, मेट्रो में मौजूद यात्री किसी तरह झगड़े को शांत कराते हैं.
ये वीडियो @gharkekalesh पेज पर X प्लेटफार्म पर शेयर किया गया है. इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर हैरान रह जा रहे हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है और लोग इस पर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं.
देखिए वीडियो और जानिए क्या है पूरा मामला.
एक यूजर ने इस पर रिएक्शन देते हुए लिखा - "अगर लड़के ने लड़की को मारा होता तो अब तक बवाल मच गया होता, और लड़के की गिरफ्तारी भी हो जाती. लेकिन क्योंकि ये लड़की है, इसके लिए सब माफ है.
एक यूजर ने लिखा-देखो भाई हम मर्द हैं, हमारे साथ ऐसा ही होता है. एक यूजर ने कहा- दिल्ली मेट्रो में ये रोज की बात है.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











