
लड़की ने ऑर्डर की मछली फ्राई, Zomato ने कहा- वो तो पानी में गई... छपाक
AajTak
जोमैटो ने एक कस्टमर से बातचीत का मजेदार चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया तो ये वायरल हो गया. इस चैट में रितिका नाम की एक लड़की पूछ रही है- हाय मैंने अपना ऑर्डर गलत एड्रेस पर प्लेस कर दिया है, कोई मदद कर सकते हैं. इसके बाद की चैट काफी मजेदार होती है.
इंस्टाग्राम यूज करने वाले ट्रेंडिंग ऑडियो पर रील्स भी खूब देखते हैं और बनाते भी हैं. इसमें रोजाना कुछ न कुछ नया ट्रेंड करता रहता है. कई गाने भी रील्स के चलते काफी ज्यादा वायरल हो जाते हैं. इसी तरह का एक ऑडिया रील्स पर इन दिनों खूब ट्रेंड कर रहा है. वह है- एक मछली पानी में गई छपाक...इसके वीडियो में लोग ग्रुप में बैठकर ये फनी सा खेल खेलते दिखते हैं.
अब इसमें फूड डिलीवरी एप जोमैटो भी कहा पीछे रहने वाला था. इसको लेकर जोमैटो ने एक कस्टमर से बातचीत का मजेदार चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया तो ये वायरल हो गया.
इस चैट में रितिका नाम की एक लड़की पूछ रही है- हाय मैंने अपना ऑर्डर गलत एड्रेस पर प्लेस कर दिया है, कोई मदद कर सकते हैं.
इसके जवाब में जोमैटो लिखता है- क्या आप मुझे अपने ऑर्डर का डीटेल बताएंगे. रितिका जवाब देती है- एक फिश फ्राई. इसपर जोमैटो से जवाब आता है- पानी में गई और फिर रितिका भी मजे लेते हुए लिखती हैं- छपाक.
इस पोस्ट के साथ जोमैटो ने रोता हुआ इमोजी बनाया है. लोग इस पोस्ट पर खूब मजे ले रहे हैं और ये तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि अधिकतर लोग इसे जोमैटो की मार्केटिंग स्ट्रैटजी बता रहे हैं.
पोस्ट किए जाने के बाद से इसे 3.6 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और 8,600 से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










