
लड़की को बाइक स्टंट करना पड़ा भारी, सोशल मीडिया के वीडियो वायरल होने पर गिरफ्तारी
AajTak
यह लड़की सूरत की सड़कों पर खुले हाथों से बाइक पर स्टंट कर लोगों की जान को जोखिम में डाल रही थी. दिलचस्प बात ये है कि लड़की बारडोली से सूरत सिर्फ बाइक पर स्टंट करने और वीडियो बनाने के लिए आती थी और फिर उसे अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर अपलोड कर देती थी.
सूरत की सड़कों पर बिंदास होकर बाइक पर स्टंट करने वाले लड़की को ये करना महंगा पड़ गया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सूरत के डुम्मस इलाके में स्टंट करने वाली इस लड़की को गिरफ्तार कर लिया. यह लड़की सूरत की सड़कों पर खुले हाथों से बाइक पर स्टंट कर लोगों की जान को जोखिम में डाल रही थी. दिलचस्प बात ये है कि लड़की बारडोली से सूरत सिर्फ बाइक पर स्टंट करने और वीडियो बनाने के लिए आती थी और फिर उसे अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर अपलोड कर देती थी. अब सूरत पुलिस ने डुम्मस इलाके में स्टंट कर रही इस लड़की को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही कोरोना गाइडलाइन के मुताबिक मास्क ना पहनने को लेकर भी लड़की के खिलाफ कार्रवाई की गयी है.More Related News

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












