
'लड़कियां सहेंगी नहीं, अपने हक के लिए लड़ेंगी...', सीएम योगी पर प्रियंका गांधी का अटैक
AajTak
प्रियंका गांधी ने रविवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर लड़कियों की मैराथन नहीं होने देने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि बिना सरकारी बसों और सरकारी व्यवस्था के ही दस हजार से ज्यादा लड़कियां झांसी में मैराथन में दौड़ने उतरीं.
कांग्रेस की महासचिव और उत्तर प्रदेश के पार्टी मामलों की प्रभारी प्रियंका गांधी ने रविवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर लड़कियों की मैराथन नहीं होने देने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि बिना सरकारी बसों और सरकारी व्यवस्था के ही दस हजार से ज्यादा लड़कियां झांसी में मैराथन में दौड़ने उतरीं. ..@myogiadityanath जी आप लड़कियों को नियंत्रित करने जैसी महिला विरोधी बात करते हो, इसलिए आपने लखनऊ में लड़कियों की मैराथन नहीं होने दी। झांसी की लड़कियों ने आपको एक संदेश भेजा है कि लड़कियां सहेंगी नहीं, अपने हक के लिए लड़ेंगी। अगर आप रैली कर सकते हो, तो लड़कियां भी दौड़ेंगी। pic.twitter.com/5bBYT5eyXc 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' मैराथन को भाजपाई निरंकुशता व तानाशाही नहीं रोक पाएगी। अब बेटियां अपने अधिकारों के लिए बोल रही हैं, अन्याय के खिलाफ लड़ रही हैं। pic.twitter.com/0rmgcyD5vf

उत्तर प्रदेश की सियासत में उल्टी गंगा बहने लगी है. मौनी अमावस्या के दिन स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के स्नान को लेकर हुआ विवाद अब बड़ा मुद्दा बन गया है. जहां खुद अविमुक्तेश्वरानंद के तेवर सरकार पर तल्ख हैं, तो वहीं बीजेपी पर शंकराचार्य के अपमान को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. प्रशासन ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने प्रयागराज में संगम नोज तक पालकी पर जाकर स्नान करने से उन्हें रोका था.

झारखंड के लातेहार जिले के भैंसादोन गांव में ग्रामीणों ने एलएलसी कंपनी के अधिकारियों और कर्मियों को बंधक बना लिया. ग्रामीणों का आरोप था कि कंपनी बिना ग्राम सभा की अनुमति गांव में आकर लोगों को ठगने और जमीन हड़पने की कोशिश कर रही थी. पुलिस के हस्तक्षेप के बाद लगभग दो घंटे में अधिकारी सुरक्षित गांव से बाहर निकल सके.

दिल्ली के सदर बाजार में गोरखीमल धनपत राय की दुकान की रस्सी आज़ादी के बाद से ध्वजारोहण में निरंतर उपयोग की जाती है. प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल के बाद यह रस्सी नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाने लगी. इस रस्सी को सेना पूरी सम्मान के साथ लेने आती है, जो इसकी ऐतिहासिक और भावनात्मक महत्ता को दर्शाता है. सदर बाजार की यह रस्सी भारत के स्वाधीनता संग्राम और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बनी हुई है. देखिए रिपोर्ट.

संभल में दंगा मामले के बाद सीजेएम के तबादले को लेकर विवाद शुरू हो गया है. पुलिस के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए थे लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की. इस पर सीजेएम का अचानक तबादला हुआ और वकील प्रदर्शन कर रहे हैं. समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और AIMIM ने न्यायपालिका पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है. इस विवाद में राजनीतिक सियासत भी जुड़ी है. हाई कोर्ट के आदेशानुसार जजों के ट्रांसफर होते हैं लेकिन इस बार बहस हुई कि क्या यहां राज्य सरकार ने हस्तक्षेप किया.









