
'लगातार हो रही थी फायरिंग, बरस रहे थे पत्थर...', नूंह हिंसा की आंखो-देखी, जानिए पूरी टाइमलाइन
AajTak
हरियाणा के नूंह में सोमवार को जो हिंसा हुई, वह नल्हड़ शिव मंदिर से निकली शोभा यात्रा के दौरान हुई. दोपहर 1 बजे यात्रा निकली और दोपहर 1:30 बजे यात्रा मेडिकल चौक पहुंची. तभी यात्रा की कारों और बसों पर पथराव हो गया. इसके करीब आधे घंटे बाद दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए. सिर्फ पत्थर ही नहीं, रॉड, डंडे और बंदूकों का इस्तेमाल किया गया.
हरियाणा का नूंह जिला महाभारत कालीन शिवमंदिर और इस इतिहास से जुड़े धार्मिक क्षेत्रों के लिए जाना जाता है. हर साल सावन के सोमवार के दिन ब्रजमंडल यात्रा निकलती है. वही यात्रा इस साल भी निकली थी, लेकिन इस बार यात्रा के दौरान कुछ और होना मंजूर था. हुआ भी वही, जिसे आमतौर पर तो अनहोनी कहा जाएगा, लेकिन जिस तरह के इनपुट और जानकारियां सामने आ रही हैं, उससे ये साबित होता जा रहा है कि ये अनहोनी नहीं एक साजिश थी, सोची-समझी साजिश.
एक वायरल वीडियो, भड़की हिंसा और पांच की मौत हुआ यूं कि यात्रा से पहले मोनू मानेसर नाम के डबल मर्डर केस में फरार आरोपी का एक वीडियो वायरल हुआ. इस वीडियो के बिनाह पर सोशल मीडिया में यात्रा में मोनू मानेसर के शामिल होने की अफवाह उड़ाई जाने लगी. इसकी जानकारी पुलिस को थी. पुलिस कहती है कि नाकों पर पुलिस की तैनाती भी थी, लेकिन बीच रास्ते में हमला हो गया. यात्रा को घेरकर पत्थरबाजी होने लगी तो हिंसा दोनों तरफ से शुरू हो गई. मंदिर में सैकड़ों लोग घेर लिए गए. इसके बाद जो हुआ वह सबके सामने है. पत्थरबाजी, फायरिंग, आगजनी और पांच की मौत...
1 बजे निकली थी यात्रा ये सावन मास का चौथा सोमवार था और दोपहर हो चुकी थी. 1 बजे का वक्त था और नल्हड़ शिव मंदिर से यात्रा की शुरुआत हुई और दोपहर 1:30 बजे यात्रा मेडिकल चौक पहुंची. तभी मुस्लिम मोहल्ले से यात्रा की कारों और बसों पर पथराव हो गया. इसके करीब आधे घंटे बाद दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए. सिर्फ पत्थर ही नहीं, रॉड, डंडे और बंदूकों का इस्तेमाल किया गया. करीब 2:30 से 3:00 बजे तक 5 हवाई फायर हुए. इसके बाद आगजनी और हिंसा का दौर शाम 4 बजे के बाद तक जारी रहा. यात्रा के दौरान क्या-क्या हुआ और हिंसा कैसे-कैसे फैली, आजतक से बात करते हुए एक प्रत्यक्षदर्शी ने रोंगटे खड़े करने वाला वाकया बताया.
चारों ओर थे सिर्फ उपद्रवी बृजमडंल यात्रा के दौरान नूंह में हिंसा, यात्रा में शामिल सोनीपत के रहने वाले अनिल पुस्कुरान ने आंखों देखी बताई. उन्होंने बताया कि मंदिर से यात्रा निकलने के बाद नूंह चौक पर पत्थरबाजी की गई थी. यात्रा के दौरान कोई भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थे. सिर्फ चारों तरफ उपद्रवी थे जो उपद्रव कर रहे थे. गाड़ी और गाड़ियों को उपद्रवी जलाते हुए चल रहे थे. हॉस्पिटलों की छतों पर चढ़कर पत्थरबाजी हो रही थी. अनिल ने बताया कि उन्होंने भी अपना सिर बचाते हुए किसी तरह उपद्रवियों और पत्थरबाजी के बीच से भागते हुए जान बचाई है. उपद्रवियों के हाथ में लाठी-डंडे पत्थर और तेजधार हथियार थे. अनिल पर भी लाठी-डंडे और पत्थर बरसते रहे और वह भागता रहा. वहीं पुलिस ने उन्हें 8 बजे रेस्क्यू किया. उस समय तक लोगों में हालात बहुत ज्यादा खराब हो चुके थे.
कब, क्या, कैसे हुआ, जानिए प्रत्यक्षदर्शी की जुबानी ब्रजमंडल यात्रा के दौरान नूंह में हिंसा और बवाल के बाद प्रदेश के हालात सुधारने के लिए सरकार ने अति संवेदनशील एरिया में धारा 144 लगा दी है. इसके साथ ही अतिरिक्त फोर्स की मांग भी कर ली गई है. ब्रजमंडल यात्रा के दौरान सोनीपत निवासी अनिल पुस्कुरान भी सोनीपत से इस यात्रा में शामिल होने के लिए मेवात पहुंचे थे. अनिल ने पूरे मामले की जो आंखों देखी बताई है उससे किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










