
लखीमपुर डबल मर्डर: 'बेटे राशन लेने गए थे, गलत किया होता तो भाग जाते...', बोले आरोपी लड़कों के परिवारवाले
AajTak
Lakhimpur Kheri Sisters Murder: लखीमपुर डबल मर्डर केस में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहां दो सगी दलित बहनों की हत्या करके शवों को पेड़ से लटका दिया गया था. पुलिस ने इस मामले में रेप की भी पुष्टि कर दी है. इस बीच आरोपियों के परिवारवालों का बयान आया है.
लखीमपुर डबल मर्डर केस उलझता जा रहा है. वहां दो बहनों की हत्या के बाद उनके शवों को पेड़ से टांग दिया गया था. इस मामले में अबतक पुलिस ने छह आरोपियों को पकड़ लिया है. एक तरफ पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप और गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है. वहीं दूसरी तरफ आरोपियों के परिवार सामने आए हैं. आजतक ने गिरफ्तार छह आरोपियों में से चार के घरवालों से बात की. सबने कहा कि वे लड़के बेकसूर हैं और दोपहर में तो वे लड़के साथ में राशन लेने बाहर गए थे. परिवारों का कहना है कि अगर उनके बच्चों ने कुछ गलत किया होता तो वे घर वापस नहीं आते, बल्कि कहीं भाग जाते लेकिन ऐसा नहीं हुआ.
आजतक ने आरोपी हफीजुरहमान, सोहेल, करीमुद्दीन और जुनैद के परिवार से बात की. सोहेल और जुनैद पर ही आरोप है कि वे लड़कियों को खेत पर ले गए. पुलिस का कहना है कि वे लड़कियों को बहलाफुसला कर बाइक लेकर गए थे. वहीं लड़कियों के परिवार का कहना है कि उनका जबरन लेकर जाया गया था.
हफीजुरहमान, सोहेल, करीमुद्दीन की माताओं ने कहा कि उनके बेटे बेकसूर हैं. तीनों ने दावा किया कि दोपहर को एक बजे से चार बजे के बीच उनके लड़के साथ में राशन लेने गए हुए थे. तीनों ने ही दावा किया कि अगर उनके लड़कों ने कोई गलती की होती तो वे भाग गए होते वापस घर नहीं आते. परिवार ने कहा कि सोहेल को रात को 10.30 बजे और हजीजुरहमान, करीमुद्दीन को आधी रात को गिरफ्तार किया गया. तीनों ही लड़के प्रवासी कामगार हैं. सोहेल और हफीजुर हैदराबाद और करीमुद्दीन गुजरात में छोटा-मोटा काम करता है.
वहीं चौथे आरोपी जुनैद के चाचा ने बताया कि वह दिल्ली के लिए निकल चुका था जहां से उसे हैदराबाद जाना था. इसपर पुलिस ने उसके पिता इजरायल को उठा लिया. फिर पिता के फोन करने पर पता चला कि वह पीलीभीत पहुंचा है. वहीं से पुलिस ने उसे पकड़ा. परिवार का कहना है कि घटना के वक्त वह भी राशन लेने गया हुआ था.
मृत लड़कियों के परिवार ने क्या कहा?
दूसरी तरफ आजतक से बातचीत में दोनों मृत बच्चियों की मां ने बताया कि जब वह घर के आंगन में स्नान कर वापस आ रही थी तो उसका एक हाथ बड़ी बेटी पकड़े थी और दूसरा हाथ पर छोटी बेटी सहारा दे रही थी. तभी अचानक से बाइक से आए 3 लोगों ने उनकी बेटियों को खींच लिया. लड़कियां चिल्लाने लगीं तो वो भी भागीं, लेकिन दो लड़कों ने उसकी बेटियों को जबरन बाइक पर बैठा लिया और ले जाने लगे.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












