
लखीमपुर खीरी: हिंसा के कई वीडियो, पीड़ितों की गुहार... लेकिन अबतक न कोई पूछताछ, ना ही कोई गिरफ्तार!
AajTak
Lakhimpur Kheri Incident: लखीमपुर खीरी कांड में चार किसानों समेत आठ लोगों ने जान गंवाई. लेकिन अबतक ना किसी से पूछताछ हुई है, ना ही गिरफ्तारी. पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.
लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri Incident) में रविवार को किसानों के प्रदर्शन के दौरान 8 लोगों की मौत के बाद राजनीति तो जमकर हो रही है, लेकिन न्याय की तरफ कोई ठोस कदम बढ़ता नहीं दिख रहा है. राजनेता पीड़ित परिवारों से मिल रहे हैं, प्रशासन द्वारा ठोस जांच का भरोसा दिया जा रहा है, लेकिन अबतक जो वीडियो-सबूत आए हैं, या FIR दर्ज हुई हैं. उनके आधार पर गिरफ्तारी तो दूर, अभी पूछताछ तक नहीं हुई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











