
लखनऊ: SDPI राज्य सचिव दिलशाद गिरफ्तार, PFI के लिए की थी 100 से ज्यादा भर्तियां
AajTak
पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के ठिकानों पर एनआईए ने आज 8 राज्य में छापेमारी की है. इसी दौरान पुलिस ने लखनऊ के कृष्णा नगर इलाके से एसडीपीआई के राज्य सचिव दिलशाद को गिरफ्तार किया है. उसने पीएफआई के लिए 100 से ज्यादा लोगों की भर्तियां की हैं. वह पहले भी आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में जेल जा चुका है.
पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया यानी PFI पर सरकार का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है. दिल्ली से लेकर लखनऊ तक और मध्य प्रदेश से कर्नाटक तक 8 राज्यों में छापेमारी की जा रही है. इसी क्रम में लखनऊ के कृष्णा नगर इलाके से पुलिस ने SDPI के राज्य सचिव दिलशाद को गिरफ्तार किया है.
खुफिया एजेंसियों को दिलशाद के अकाउंट से फंडिंग के भी सबूत मिले हैं. आरोप है कि दिलशाद इसी फंडिंग से संपर्क में आने वाले लोगों की मदद करता था. पकड़ा गया दिलशाद अब तक 100 से ज्यादा लोगों की PFI में भर्ती कर चुका है. इसके साथ ही यदि SDPI के मेंबर बनाने वाले लोगों की संख्या को जोड़ लिया जाए, तो आंकड़ा ढाई सौ से अधिक पहुंच जाएगा.
गौरतलब है कि आरोपी दिलशाद साल 2020 में राम मंदिर के उद्घाटन पर बाबरी मस्जिद विध्वंस को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट की थी. इस मामले में उसे जेल भी भेजा गया था.
PFI से जुड़े 10 लोग हिरासत में
लखनऊ में पीएफआई से जुड़े करीब 10 लोग हिरासत में लिए गए हैं. बख्शी तालाब, इटौंजा के साथ-साथ लखनऊ के शहरी इलाकों से भी पीएफआई के मददगार दबोचे गए हैं. सभी से पूछताछ की जा रही है. वसीम और माजिद के नेटवर्क में आए सभी संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है.
बुलंदशहर से एक मौलवी हिरासत में

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.









