
लखनऊ से दो बच्चों का अपहरण, यूपी पुलिस ने 24 घंटे में बरामद किए मासूम, आरोपी गिरफ्तार
AajTak
लखनऊ में दो बच्चों के अपहरण का एक सनसनीखेज मामला सामने आया. अपहरणकर्ताओं ने परिवार से 10-10 लाख रुपए की फिरौती मांगी, लेकिन यूपी पुलिस ने 24 घंटे में पूरा खेल पलट दिया. सीसीटीवी फुटेज, टेक्निकल ट्रैकिंग और तगड़ी प्लानिंग से मासूम सकुशल बचा लिए गए.
उत्तर प्रदेश पुलिस ने लखनऊ से अपहरण किए गए दो बच्चों को 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया. पीड़ित बच्चों की उम्र क्रमश: 10 और 12 साल है. पुलिस ने इस सिलसिले में 19 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने बच्चों के परिवार से उन्हें छोड़ने के एवज में कुल 20 लाख रुपए की मांग की थी.
थाना प्रभारी (एसएचओ) सुभाष चंद्र सरोज ने बताया कि गुरुवार रात आलमबाग थाना क्षेत्र से प्रद्युम्न (10) और अर्जुन (12) नामक दो बच्चे अचानक अपने घर से लापता हो गए. दोनों साइकिल से निकले थे लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे. दोनों बच्चों में से एक के पिता रिक्शा चालक हैं, जबकि दूसरे के पिता बाइक मैकेनिक हैं.
गायब बच्चों के परिजनों ने आलमबाग थाने में उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. शुक्रवार सुबह उनको मोबाइल पर एक टेक्स्ट संदेश मिला, जिसमें प्रति बच्चे 10-10 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई. इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक स्पेशल टीम का गठन किया और तलाशी अभियान तेज कर दिया.
पुलिस टीम ने इलाके के सभी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले. इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति बच्चों को साइकिल पर ले जाता हुआ दिखा. इसी आधार पर संदिग्ध की पहचान हुई. उसका पता लखीमपुर खीरी जिले के गोला गोकरनाथ में लगाया गया. वहां पुलिस भेजी गई, जिसने बच्चों को बरामद करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
आरोपी का नाम विजय शर्मा (19) है. वो सीतापुर का रहने वाला है. पिछले कुछ वक्त से लखनऊ के पटेल नगर में रह रहा था. पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है. उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. बच्चों के बरामद होने से उनके परिवार ने राहत की सांस ली है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








