
लखनऊ से गुरुग्राम 30 मिनट में पहुंच गया कबाब, कस्टमर ने Zomato पर ठोका केस
AajTak
याचिकाकर्ता ने अदालत से आग्रह किया है कि मौजूदा दावों के तहत जोमैटो को 'जोमैटो लीजेंड्स' सर्विस जारी रखने से रोका जाए. क्योंकि ऐसा लगता है कि इस तरह के ऑर्डर पर खाना ताजा नहीं होता है और ग्राहकों के साथ धोखा किया जा रहा है.
गुरुग्राम के सौरव मल्ल ने जोमैटो पर खाना ऑर्डर किया. सौरव ने 'जोमैटो लीजेंड्स' नाम की सब सर्विस से चार डिशेज का ऑर्डर दिया था. इसमें तीन डिश दिल्ली के थे, वहीं एक लखनऊ का था. लखनऊ से उन्होंने ‘गलौटी कबाब’ ऑर्डर किया था. जबकि, जामा मस्जिद से 'चिकन कबाब रोल', कैलाश कॉलोनी से 'ट्रिपल चॉकलेट चीज़ केक', जंगपुरा से 'वेग सैंडविच' का ऑर्डर था. जब कबाब 30 मिनट के भीतर पहुंच गया तो उन्हें हैरानी हुई कि लखनऊ से कबाब 30 मिनट में कैसे आ सकता है? इसके बाद सौरव मल्ल ने जोमैटो के खिलाफ केस ठोक दिया.
यह भी पढ़ें: गुरुग्राम: खंभे से टकराने के बाद कार में लगी आग, शख्स की जिंदा जलकर मौत
इन शहरों से गर्म खाना पहुंचाने का दावा दरअसल, 'जोमैटो लीजेंड्स', कोलकाता, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर, बेंगलुरु, मथुरा, चेन्नई और आगरा सहित विभिन्न शहरों के प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट से गर्म खाना पहुंचाने का दावा करती है. लेकिन ग्राहक को यह लगा कि लखनऊ और गुड़गांव के बीच लगभग 500 किलोमीटर की दूरी है, कबाब इतनी जल्दी पहुंच गया, मानो यह आसपास के किसी रेस्टोरेंट से लिया गया था. इसके बाद वकील तिशमपति सेन, अनुराग आनंद और बियांका भाटिया ने जोमैटो पर केस ठोक दिया. जोमैटो को यह साबित करना होगा कि उसने इतनी जल्दी डिलीवरी कैसे कर दी.
यह भी पढ़ें: Divya Pahuja Murder Case: गुरुग्राम से दिल्ली और दिल्ली से पंजाब तक... जारी है एक लाश की सबसे बड़ी तलाश
जोमैटो को समन जारी हुआ सौरव की याचिका पर साकेत की स्थानीय अदालत ने समीक्षा के बाद जोमैटो को समन जारी किया. मल्ल की कानूनी टीम ने तर्क दिया कि भोजन को संभवतः इतने कम समय में लखनऊ से नहीं ले जाया जा सकता है और सुझाव दिया कि इसके बजाय इसे विभिन्न जोमैटो के गोदामों में रखा गया होगा. उन्होंने यह भी बताया कि भोजन रेस्टोरेंट की बजाय जोमैटो पैकेजिंग में आया था, जिससे खाने के ऑर्डर को लेकर संदेह और बढ़ गया.
याचिकाकर्ता ने अदालत से आग्रह किया है कि मौजूदा दावों के तहत जोमैटो को 'जोमैटो लीजेंड्स' सर्विस जारी रखने से रोका जाए. क्योंकि ऐसा लगता है कि इस तरह के ऑर्डर पर खाना ताजा नहीं होता है और ग्राहकों के साथ धोखा किया जा रहा है.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.






