
लखनऊ यूनिवर्सिटी में लाला बारादरी मस्जिद बंद करने के खिलाफ NSUI ने किया प्रोटेस्ट
AajTak
लखनऊ यूनिवर्सिटी में लाला बारादरी मस्जिद में ताला लगाए जाने के विरोध में एनएसयूआई ने प्रदर्शन किया. वहीं, एबीवीपी ने कहा है कि अगर नमाज़ हुई तो हनुमान चालीसा पाठ किया जाएगा.
नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ़ इंडिया (NSUI) के सदस्यों ने लखनऊ यूनिवर्सिटी के अंदर एक जगह को कथित तौर पर बंद करने को लेकर प्रोटेस्ट किया. छात्रों का दावा है कि संबंधित जगह पर मुस्लिम छात्र कई सालों से नमाज़ पढ़ रहे हैं. NSUI कांग्रेस पार्टी की छात्र शाखा है.
RSS से जुड़ी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के एक पदाधिकारी ने कहा कि अगर लखनऊ यूनिवर्सिटी के अंदर आगे नमाज़ पढ़ी जाती है, तो वे भी यूनिवर्सिटी में हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे.
NSUI की UP यूनिट के वाइस प्रेसिडेंट आर्यन मिश्रा ने सोमवार को कहा कि लखनऊ यूनिवर्सिटी के अंदर लाल बारादरी मस्जिद में शनिवार को ताला लगा दिया गया, जहां मुस्लिम छात्र कई सालों से नमाज़ पढ़ रहे हैं.
'कई साल से नमाज़ पढ़ते हैं...'
आर्यन मिश्रा ने कहा कि रविवार शाम को, मुसलमानों ने NSUI के वॉलंटियर्स की निगरानी में नमाज़ पढ़ी. लोग कई सालों से नमाज़ पढ़ रहे हैं और यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन ने मस्जिद पर ताला लगा दिया. उन्होंने आगे कहा कि मुस्लिम छात्र मस्जिद में नमाज़ पढ़ते हैं, जबकि हिंदू छात्र गेट नंबर 1 के पास एक मंदिर में प्रार्थना करते हैं.
यह भी पढ़ें: लखनऊ यूनिवर्सिटी में लाल बरादारी मस्जिद बंद... छात्रों के विरोध के बीच पुलिस तैनात

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










