
लखनऊ में सरकारी योजना में घोटाला, जिनके पति जिंदा, उन्हें भी विधवा बताकर बांट दिए पैसे
AajTak
राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत कमाऊ मुखिया की मौत हो जाने पर सरकार की ओर से 30 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है. लेकिन राजधानी लखनऊ में फर्जी दस्तावेज बनाकर महिलाओं के खाते में रकम डाली जा रही है. इसमें सरकारी विभागों की संलिप्तता भी सामने आ रही है.
एक तरफ सरकारी दफ्तर में एक सर्टिफिकेट बनवाने के लिए घूस और हजारों चक्कर लगाने पड़ते हैं तो वहीं दूसरी तरफ सरकार की योजनाओं में पलीता लगाने के लिए जिंदा आदमी को मृतक दिखाकर पैसा बांटा जा रहा है. केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से निराश्रितों के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं में अक्सर जिम्मेदार विभागीय अधिकारी सेंध लगा ही देते हैं. ऐसे ही एक घोटाले से जुड़ा हुआ नया मामला यूपी की राजधानी लखनऊ में सामने आया जहां पारिवारिक लाभ योजना में जीवित पति को राजस्व विभाग की रिपोर्ट में मृत दिखाकर महिलाओं के खाते में सहायता राशि डाल दी गई.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










