
लखनऊ में युवक की गला रेतकर हत्या, सुनसान मैदान में मिली लाश, दोस्तों पर संदेह
AajTak
राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई. उसकी लाश सुनसान मैदान में मिली है. मौके से शराब की बोतलें मिलने के बाद पुलिस को शक है कि दोस्तों के बीच विवाद के बाद वारदात को अंजाम दिया गया. फिलहाल इस मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है.
लखनऊ के चिनहट इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई. युवक की खून से लथपथ लाश हरदासीखेड़ा स्थित एक सुनसान मैदान में मिली है. घटना मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात की है. मृतक की पहचान कल्याणी बिहार कॉलोनी के रहने वाले रितेश सिंह के रूप में हुई है, जो पेशे से टाइल्स कारीगर था.
परिजनों के मुताबिक, रितेश मंगलवार शाम घर से बिना बताए दोस्तों के साथ निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा. इसी बीच स्थानीय लोगों ने एक युवक को मैदान में घायल हालत में देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से रितेश को अस्पताल भिजवाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. रितेश के गले पर गहरा घाव था और काफी खून बह चुका था.
यह भी पढ़ें: 'पापा ये लोग मुझे मार रहे हैं...' बेटी ने रोते हुए कॉल किया, 3 घंटे बाद मिली मौत की खबर, हत्या का लगाया आरोप
घटनास्थल से पुलिस को शराब, कोल्ड ड्रिंक और पानी की बोतलें मिली हैं. इसके अलावा वहां एक बाइक भी खड़ी मिली, जिसके नंबर के आधार पर मृतक की पहचान की गई. इन सबूतों के आधार पर पुलिस को आशंका है कि रितेश अपने कुछ परिचितों के साथ वहां बैठा था और इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ.
पुलिस ने इस मामले में रितेश के दो परिचितों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. शुरुआती जांच में दोस्ती, लेन-देन, आपसी रंजिश और व्यक्तिगत विवाद जैसे कई एंगल सामने आए हैं, जिन पर पुलिस जांच कर रही है.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.










