
मार्च में मॉनसून जैसे हालात! हीटवेव का खतरा टला, दिल्ली समेत इन राज्यों में फिर बारिश का अलर्ट
AajTak
मार्च में दिल्ली-एनसीआर और उत्तर-पश्चिम भारत में प्री-मानसून जैसे हालात बने हुए हैं. दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेंगे, जिससे 26 और 28 मार्च के आसपास बारिश, आँधी और गरज-चमक की संभावना है.
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम की गतिविधियां अभी खत्म नहीं हुई हैं. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, अगले दिनों में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे. पहला सिस्टम 26 मार्च के आसपास और दूसरा सिस्टम 28 मार्च की रात के आसपास एक्टिव रहेगा. इनकी वजह से उत्तर-पश्चिम भारत में प्री-मॉनसून जैसी गतिविधियां जारी रहेंगी.
स्काईमेट के मुताबिक, अगले 2–3 दिनों में दिल्ली-एनसीआर का तापमान थोड़ा बढ़ सकता है, लेकिन यह हीटवेव तक नहीं पहुंचेगा. कम से कम अप्रैल के पहले हफ्ते तक हीटवेव की संभावना नहीं है. मार्च के अंत में मौसम सुहावना रहेगा, बीच-बीच में बारिश, आंधी और ठंडी हवाएं मौसम को आरामदायक बनाए रखेंगी. इस बार जल्दी आने वाली हीटवेव का खतरा फिलहाल टल गया है, जिसका श्रेय सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों को दिया जा रहा है.
आज के मौसम की बात करें तो आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. हालांकि कल से फिर आंधी-बारिश के आसार हैं.
देश के अन्य हिस्सों में भी बारिश की संभावना बनी हुई है. सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुछ जगहों पर भारी बारिश भी संभव है. सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बर्फबारी की संभावना भी है.
26–27 मार्च को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जबकि 27 मार्च को उत्तराखंड में हल्की बारिश हो सकती है. पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तर राजस्थान में 26–27 मार्च को कहीं-कहीं बारिश और गरज-चमक की संभावना है.
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 3 दिनों में उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्व भारत में तापमान में 3 से 5 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन मौसम कुल मिलाकर मार्च के अंत में आरामदायक और सुहावना रहेगा.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









