
'उसी लड़की से शादी कराओ, वरना कूद जाऊंगा...' मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, 4 घंटे तक चला ड्रामा
AajTak
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.
ये कहानी छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर की है. यहां लुंड्रा इलाके में अचानक लोगों की नजर आसमान की ओर टिक गई. एक मोबाइल टावर के ऊपर करीब 40 फीट की ऊंचाई पर एक युवक बैठा था. हवा चल रही थी, और उसके साथ झूलता हुआ वह युवक बार-बार नीचे झांक रहा था- जैसे किसी फैसले का इंतजार कर रहा हो.
नीचे धीरे-धीरे भीड़ जुटने लगी. कोई चौंककर देख रहा था, कोई सहम गया था, तो कोई मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने में जुट गया. कुछ ही मिनटों में यह खबर पूरे इलाके में फैल गई- कोई लड़का टावर पर चढ़ गया है... कूदने की धमकी दे रहा है.
उस युवक का नाम था योगेश यादव. उम्र करीब 27 साल. वह एक जिद पकड़े टावर पर चढ़ा था. ऊपर से उसकी आवाज आई- अगर मेरी शादी मेरी पसंद की लड़की से नहीं कराई गई... तो मैं कूद जाऊंगा!
यह सुनते ही नीचे खड़े लोगों के बीच सन्नाटा छा गया. कुछ ने एक-दूसरे की ओर देखा, जैसे समझ नहीं पा रहे हों कि यह मजाक है या सच.
थोड़ी ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. थाने से महज 200 मीटर दूर यह पूरा घटनाक्रम हो रहा था, इसलिए खबर मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई. एक पुलिसकर्मी ने ऊपर देखते हुए आवाज लगाई- नीचे आ जाओ... बात करेंगे... ऐसा मत करो!
यह भी पढ़ें: 'शादी तो उसी से करूंगी...', शादीशुदा प्रेमी के लिए टावर पर चढ़ी प्रेमिका, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.










