
रिंकू सिंह नहीं पहुंचे सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने, सीएम योगी से लेना था लेटर
AajTak
क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.
क्रिकेटर रिंकू सिंह सरकारी नौकरी के लिए मिलने वाले नियुक्ति पत्र को लेने के लिए नहीं पहुंचे. लखनऊ के लोकभवन में आयोजित इस समारोह में उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों नौकरी का नियुक्ति पत्र मिलना था. बताया जा रहा है कि वे अपरिहार्य कारणों से वे कार्यक्रम में नहीं पहुंचे. रिंकू सिंह को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी के पद पर नियुक्ति दी गई है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर राज्य के अन्य खिलाड़ियों को सम्मानित किया. कार्यक्रम में छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र दिए गए. इनमें राजकुमार पाल (हॉकी) और प्रवीण कुमार (पैरालंपिक ऊंची कूद) को डीएसपी पद, अजीत सिंह (पैरालंपिक भाला फेंक) और सिमरन (पैरालंपिक एथलेटिक्स) को जिला पंचायत राज अधिकारी, जबकि प्रीतिपाल को खंड विकास अधिकारी बनाया गया. इसके अलावा पांच खिलाड़ियों को लक्ष्मण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. इस अवॉर्ड के तहत 3.11 लाख रुपये, कांस्य प्रतिमा और प्रशस्ति पत्र दिया गया. सम्मानित खिलाड़ियों में उत्तम सिंह (हॉकी, गाजीपुर), अभिजीत कुमार (जिम्नास्टिक, प्रयागराज), जोंटी कुमार (कुश्ती, नोएडा), यश कुमार (पैरा कैनोइंग, आगरा) और प्रवीण कुमार (पैरा एथलेटिक्स, नोएडा) शामिल हैं.
रानी लक्ष्मीबाई अवॉर्ड भी मिला:
चार महिला खिलाड़ियों को रानी लक्ष्मीबाई अवॉर्ड दिया गया. इनमें प्राची (सहारनपुर), तान्या चौधरी (बागपत), प्रगति केसरवानी (लखनऊ) और वंतिका अग्रवाल (नोएडा) शामिल हैं. सभी को 3.11 लाख रुपये, कांस्य प्रतिमा और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया. समारोह में 14 पदक विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार भी दिए गए. पैरा पावरलिफ्टिंग के खिलाड़ी विनय को 40 लाख रुपये की सबसे बड़ी राशि दी गई. इसके अलावा वुशु, शूटिंग, पर्वतारोहण और सॉफ्ट टेनिस के खिलाड़ियों को भी आर्थिक प्रोत्साहन दिया गया. इस अवसर पर खिलाड़ियों ने सरकार की खेल नीति और मिल रहे सहयोग की सराहना की. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा दी जाएगी.
इन छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को मिला नियुक्ति पत्र
- राजकुमार पाल- हॉकी खिलाड़ी- डीएसपी - प्रवीण कुमार- पैरालंपिक खिलाड़ी (ऊंची कूद)- डीएसपी- अजीत सिंह- पैरालंपिक खिलाड़ी (भाला फेंक)- जिला पंचायत राज अधिकारी - सिमरन- पैरालंपिक खिलाड़ी (एथलेटिक्स)- जिला पंचायत राज अधिकारी -. प्रीतिपाल- पैरालंपिक खिलाड़ी (एथलेटिक्स)- खंड विकास अधिकारी - रिंकू सिंह- क्रिकेट खिलाड़ी- क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी हालांकि रिंकू सिंह अपरिहार्य कारणों से इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.








