
Exclusive: हिंदू नाम, मुस्लिम पिता... UP के बलरामपुर में ‘डेमोग्राफी गेम’, नेपाल से लाए गए फर्जी वोटर!
AajTak
यूपी के बलरामपुर में वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का मामला सामने आया है, जिसमें नेपाल सीमा पार से फर्जी वोटर लाए जाने का आरोप है. स्थानीय लोग आरोप लगा रहे हैं कि चुनाव जीतने के लिए एक ही परिवार के दर्जनों नाम दो-दो ग्राम सभाओं की वोटर लिस्ट में दर्ज हैं.
नेपाल बॉर्डर से लगे यूपी के बलरामपुर में वोटर को लेकर ऐसा ‘खेल’ सामने आया है, जिसने प्रशासन और राजनीति पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय स्तर पर लगाए जा रहे आरोपों के मुताबिक, वोटर लिस्ट में दर्ज कई चेहरे ऐसे हैं, जिनके बारे में दावा किया जा रहा है कि वो स्थायी स्थानीय निवासी नहीं हैं, बल्कि नेपाल सीमा पार से चुनावी वक्त पर लाए जाते हैं.
आरोप ये भी है कि चुनाव नजदीक आते ही ये ‘चेहरे’ अचानक सक्रिय हो जाते हैं. मतदान होता है और फिर ये जैसे आए थे, वैसे ही गायब हो जाते हैं. कई नाम ऐसे हैं जिनका धर्म सिस्टम भी नहीं पहचान पाया. कहीं वोटर का नाम हिंदू निकला तो कहां पिता का मुसलमान. कहीं पत्नी हिंदू नाम से दर्ज रही और पति मुस्लिम नाम से. यहां दावा किया गया है कि वोटर लिस्ट में जंग बहादुर नाम के वोटर के पिता का नाम मोहम्मद जब्बार दर्ज है. और सिर्फ यही नहीं, शिकायतकर्ता का आरोप है कि ऐसे कई हिंदू नाम हैं जिनके साथ मुस्लिम पिता, या मुस्लिम नाम के साथ हिंदू पहचान जैसी एंट्रियां सवाल खड़े कर रही हैं.
आज तक जब बलरामपुर के नेवादा गांव पहुंचा तो शिकायतकर्ता जबीउल्लाह ने कैमरे पर वोटर लिस्ट के कई पन्ने खोल दिए. जबीउल्लाह ने कहा, 'ये देखिए, यहां जंग बहादुर लिखा है और पिता का नाम मोहम्मद जब्बार. ऐसे एक-दो नहीं, कई नाम हैं. हमने प्रशासन को कई बार शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. हमारा आरोप है कि ये नाम गलत तरीके से जोड़े गए.'
यह भी पढ़ें: 10 साल से चल रहा था फर्जीवाड़ा, बलरामपुर में 11 करोड़ का मिड-डे मील घोटाला
गांव में नहीं लोग, वोटर लिस्ट में नाम दर्ज
रामनाथ चौहान के पिता का नाम भी मुस्लिम शख्स मोहम्मद जब्बार दर्ज है. जब आज तक ने गांव में इसकी जमीनी पड़ताल की, तो कई स्थानीय लोगों ने चौंकाने वाला खुलासा किया. उन्होंने बताया कि गांव में कोई चौहान परिवार रहता ही नहीं. यानी लिस्ट में नाम मौजूद है, लेकिन जमीन पर परिवार सब गायब!

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









